OnePlus के दमदार बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, 5G फोन में मिल रहे शानदार फिचर्स

OnePlus Mobile : मोबाइल फोन की बढ़ रही डिमांड को देख कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लगातार नए-नए मोबाइल फोन बाजार में पेश किए जा रहे हैं और कई कंपनियों की तरफ से तो अपने मोबाइल फोन पर सेल भी चलाई जा रही है। अब वनप्लस कंपनी के एक धांसू बैटरी वाले फोन की सेल चल रही है।


भारतीय बाजार (Indian Market) में मोबाइल फोन की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है। कंपनियों की तरफ से भी अपने मोबाइल फोन को समय-समय पर अपडेट किया जाता है और शानदार तकनीकी से भरपूर मोबाइल फोन (Best Offer On Mobile) पर ऑफर चलाए जाते हैं। फोन निर्माता कंपनी वनप्लस की तरफ से पिछले दिनों नॉर्ड सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च किए गए थे जिनमें Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी शामिल है। वनप्लस कंपनी की तरफ से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए समय-समय पर अपने फोन्स पर शानदार ऑफर चलाए जाते हैं। पिछले दो-तीन दिन से चल रही ऑनलाइन सेल पर वनप्लस कंपनी के IST सीरीज के Lite मॉडल उपलब्ध है।


वनप्लस कंपनी के इस फोन में दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले तथा एक ऐसा चिपसेट दिया गया है जो इस सेगमेंट में काफी बढ़िया बताया जा रहा है। अगर आप भी वनप्लस कंपनी के इस 5G फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जान लेते हैं इसकी कीमत तथा इस पर चल रहे बैंक ऑफर के बारे में विस्तार से।


OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत


वनप्लस कंपनी का Nord CE 6 Lite (OnePlus Nord CE 6 Lite Price) तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इस फोन के 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। कंपनी की तरफ से इन तीनों वेरिएंट पर 2 हजार रुपये तक का बैंक ऑफर दिया जा रहा है, ऐसे में आप उपर दिए गए रेट से 2 हजार रुपये कम में प्राप्त कर सकते है।


कंपनी के इस मोबाइल को अगर आप EMI पर खरीदने की प्लानिंग (OnePlus Nord CE 6 Lite Offer) कर रहे है तो आपको बता दे कि कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर कंपनी 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी दे रही है। वहीं, अगर आप पूरा पेमेंट एक साथ करते हैं तो 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।


अगर आप इस ऑफर का फायदा (Best Offer On Mobile) लेने का प्लान कर रहे है तो इन्हे Amazon.in, oneplus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और कुछ ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह फोन Vivid Mint और Hyper Black कलर में उपलब्ध है।


OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स


वनप्लस कंपनी के इस 5G फोन में काफी ज्यादा शानदार फिचर्स (Features of OnePlus Nord CE 6 Lite) मिल रहे है। इस फोन में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें Aqua Touch 2.0 टेक्नोलॉजी भी है, जिससे गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, फोन को IP69 रेटिंग मिली हुई है।
इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 2 दिन तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।


कैमरा भी काफी दमदार


फोटोग्राफी के शौकिन लोगों के लिए भी यह फोन काफी बढ़िया (Best Camera Quality Phone) बताया जा रहा है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इससे 30FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। फोन में AI फोटो एडिट फीचर्स भी दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Leave a Comment