DA Latest Update : कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, जुलाई से इतना बढ़ेगा डीए

DA Latest Update : मई माह की शुरुआत के साथ ही कर्मियों के बीच जुलाई की डीए बढ़ौतरी को लेकर चर्चांए तेज हो गई है। अब इसी बीच जुलाई डीए को लेकर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्‍दी ही जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते (DA Hike In July) में बढ़ोतरी की खुशखबरी म‍िल सकती है।

कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए
AICPI-IW के ताजा आंकड़ों के आधार पर यही लग रहा है कि सरकार जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते (Dearness Allowances from July 2026) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में 3 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है। इस बढ़ोतरी के बाद कुल डीए बढ़कर 63 प्रतिशत हो सकता है, जिससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा।

कैसे बढ़ता है कर्मियों का डीए
केंद्र सरकार जुलाई 2026 से डीए (DA July 2026) में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी कर सकती है। अभी कर्मियों को जनवरी डीए हाइक के बाद 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। महंगाई भत्ते का निर्धारण श्रम मंत्रालय द्वारा जारी AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई के पिछले 12 महीनों के औसत के आधार पर डीए का केलकुलेशन होता है।

जनवरी 2026 में कितना बढ़ा डीए
सरकार ने जनवरी 2026 से डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की थी, जिसके बाद डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया था। अब डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी से कर्मचारियों के टेक-होम वेतन (Take-home salary) में बंपपर इजाफा होगा। महंगाई राहत (DR) में भी समान अनुपात में भी बढ़ौतरी होगी।

क्या मूल वेतन में मर्ज होगा डीए
वैसे तो सरकार सितंबर या अक्टूबर के आसपास डीए (Dearness Allowance)बढ़ौतरी का ऐलान करती है। हालांकि यह जुलाई से प्रभावी होता है, इसलिए कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त महीने का एरियर भी जोड़कर दिया जाता है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, डीए 50 प्रतिशत से ज्यादा होने पर एचआरए (House Rent Allowance) जैसे भत्ते पहले ही बढ़ चुके हैं। कर्मचारी यूनियन लंबे समय से डीए को मूल वेतन (Basic Pay) में मर्ज करने को लेकर मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तो डीए के 63 प्रतिशत तक बढ़ने के संकेत है।

Leave a Comment