FD Interest Rates : आज के इस महंगाई के जमाने में हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसकी मेहनत की कमाई किसी ऐसी जगह इन्वेस्ट हो, जहां पर उसका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही उन्हें बंपर रिटर्न भी मिले। ऐसे में लोगों की रूचि स्मॉल फाइनेंस बैंकों की FD स्कीम पर टिकी हुई है। यहां पर निवेशकों को बीमा कवर के साथ 8.10 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। खबर में जानिए इस बारे में-
अगर आप भी एफडी में इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की साबित होने वाली है। आज हम आपको बैंक एफडी की धांसू स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर ग्राहकों को बीमा कवर के साथ ही 8.10 प्रतिशत तक की ब्याज दर से रिटर्न दिया जा रहा है।
RBI द्वारा लाइसेंस देने का मकसद
दरअसल, RBI की ओर से एक खास मकसद के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंकों को परमिट दिया गया है। RBI बैंकिंग सिस्टम से दूर रहने वाले लोगों को अब बैंकिंग पहुंचाना चाहता है। इस वजह से स्मॉल फाइनेंस बैंको में ज्यादा ब्याज देकर जमाकर्ताओं को निवेश करने के लिए प्रात्साहित किया जा रहा हैं।
हालांकि ये बैंक बड़े कमर्शियल बैंकों से 1 से 2 प्रतिशत अधिक ब्याज देते हैं। भले ही ये प्रतिशत छोटा लगे, लेकिन जब FD कई साल के लिए हो और इस राशि पर ब्याज पर ब्याज जुड़ता रहे, तो यह छोटा सा फर्क रुपये में तब्दील हो जाता है।
टॉप स्मॉल फाइनेंस बैंकों की ब्याज दरें
बता दें कि स्मॉल फाइनेंस बैंकों में निवेश पर अभी जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से इस समय में ग्राहकों को 8.10 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। अलग-अलग बैंकों में इसमे tenure के हिसाब से बदलाव आता है। ऐसे में इन्वेस्टमेंट से पहले अलग-अलग बैंकों की दरों को जांच लेना चाहिए, क्योंकि एक-एक प्रतिशत का फर्क लंबे वक्त में बड़ी रकम बन जाता है।
समय अपधि के अनुसार ब्याज दरें
ब्याज दरों की बात करें तो जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 1 साल से 3 साल तक के tenure पर 7.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 30 महीने 1 दिन से 36 महीने तक की अवधि पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 2 साल से 3 साल तक की अवधि पर 7.50 प्रतिशत, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 30 महीने की एफडी पर 8.10 प्रतिशत व उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 24 महीने की एफडी पर 7.55 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
FD से कैसे होगी टैक्स की बचत
कई लोग इस बारे में विचार करते हैं कि कहीं स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसा फंसेग तो नहीं तो इसके जवाब में आपको बता दें कि DICGC, जो RBI का ही एक पार्ट है, उनकी ओर से स्मॉल फाइनेंस बैंकों में भी 5 लाख रुपये तक की जमा राशि को बीमा कवर देता है। यानी एक तरह से कोई भी घटना होने पर आपकी 5 लाख रुपये तक की रकम सेफ रहती है।
बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि FD से टैक्स की बचत हो सकती है। Tax-Saving FD में इन्वेस्ट करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट का लाभ दिया जाता है। इसके साथ ही एफडी पर जो ब्याज मिलता है, वो आपकी इनकम में जुड़ता है और उस पर टैक्स भी लगाया जाता है, लेकिन एक बड़ा लाभ मूल रकम पर छूट है।
जानिए क्या है एफडी में निवेश के फायदे
अगर अन्य इन्वेस्टमेंट ऑप्शन से तुलना करें तो जहां एक ओर शेयर बाजार में एक दिन में 10 प्रतिशत लाभ भी हो सकता है और 10 प्रतिशत नुकसान भी हो सकता है। वहीं, FD में रिस्क नहीं रहता है। जिस दिन से एफडी करा दी, उस दिन से लेकर मैच्योरिटी तक फिक्सड ब्याज दरें रहती है। बाजार का एफडी दरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और FD का रेट भी नहीं बदलता है। इस वजह से नौकरीपेशा लोग, रिटायर्ड लोग एफडी को बेस्ट विकल्प मानते हैं।