MSP Price : अप्रैल महीना आधा जा चुका है और इन दिनों देश भर की अनाज मंडियों में गेहूं, सरसों और चना की आवक जारी है। फसल कटाई के इस सीजन के समय सरकार की तरफ से किसानों के लिए खुशी भरा अपडेट जारी किया गया है। आपको बता दे की अब एमएसपी रेट पर इस जगह भी बिकेंगे चना और सरसों। आइए खबर में जानते हैं किसानों को लेकर जारी हुए इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
रबी फसलों की कटाई (Harvesting of Rabi crops) का सीजन चल रहा है और इसी बीच सरकार की तरफ से देश भर के किसानों के लिए खुशी भरा अपडेट जारी किया गया है। इन दिनों देश भर में गेहूं, चना और सरसों की कटाई का सीजन चल रहा है और किसान मंडियों में अपनी फसलों को लेकर पहुंच रहे हैं। आपको बता दे कि बिहार (Bihar News) के किसानों को राज्य सरकार (Bihar Government) की तरफ से सौगात प्रदान हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि अब बिहार में दलहन और तेलहन फसलों की भी MSP पर सरकारी खरीदारी की जाएगी। सरकार की तरफ से उठाएं गए इस कदम का उद्देश्य अपने प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाना है।
मसूर, चना और सरसों की सरकारी खरीद
सरकार की तरफ से शुरू की गई इस नई व्यवस्था के तहत रबी सीजन 2026 में सरसों मसूर तथा चना की फसलों को एमएसपी (MSP Price) रेट पर खरीदा जाएगा और किसानों को सरकार द्वारा तय की गई कीमत का लाभ मिलेगा। सरकार की तरफ से उठाए गए इस कदम की वजह से बाजार में फसलों की कीमतों में अचानक आ रही गिरावट का असर किसानों पर नहीं पड़ेगा।
मूल्य समर्थन योजना के तहत मिली स्वीकृति
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से बिहार सरकार को पत्र भेजकर इस नई व्यवस्था को मंजूरी दी है और बताया है कि फसल खरीदने का यह प्रोसेस मूल्य समर्थन योजना यानी PSS के तहत (price support scheme) शुरू किया जाएगा। इसमें योजना के तहत केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर किसानों से फसल (Anaj Mandi News) खरीदेंगी।
प्रशासनिक लेवल पर फसल लेने की तैयारी
रामकृपाल यादव की तरफ से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि खरीद केंद्रों (purchasing centers) के जरिए किसानों से उनकी फसल लेने की तैयारी (Anaj Mandi News) शुरू हो गई है। सरकार का मानना है कि इस योजना का उद्देश्य हर पात्र किसान को मिले और फसलों को उचित भाव में खरीदकर समय पर पूरा पैसा किसानों के खाते में भेजा जा सके। इसके लिए विभाग द्वारा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया जा रहा है।
खरीदारी के लिए तैयार किए गए नए आंकड़े
सरकार की तरफ से इस सीजन (Bihar Government News) में खरीदी जाने वाली फसलों की कुल मात्रा भी तय कर ली है। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो बिहार में 16750 टन चना, 32000 टन मसूर, 28000 टन सरसों की खरीद करने का टारगेट तय किया है। बिहार में पहले से ही गेहूं, मक्का, धान और मसूर की फसल सरकारी रेट पर खरीदी जा रही है, लेकिन अब चना और सरसों को इसमें जोड़ने से सरकारी खरीद (Agriculture news) का दायरा बढ़ जाएगा।