Haryana Government : हरियाणा सरकार विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। प्रदेश में कई ऐसे एक्सप्रेसवे हैं, जहां पर कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अब एक एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 5 नए शहर बसाने का प्लान तैयार किया है। इसके लिए 760 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
देशभर में कई ऐसे एक्सप्रेसवे हैं, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की रफ्तार बढ़ी है। वैसे तो प्रदेश में पहले से ही इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर लगातार कई सारे प्रोजेक्ट्स डेवलप हो रहे हैं, लेकिन अब सरकार ने यहां पर 5 नए शहर बसाने का मेगा प्लान तैयार किया है। खबर में जानिए कि इन नए शहरों का विस्तारीकरण कहां किया जाएगा।
कौन सा है ये महत्तवकांक्षी एक्स्रपेसवे
NCR के KMP एक्सप्रेसवे यानी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के पास सरकार की ओर से कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। हरियाणा सरकार इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 5 नए शहर बसाने का प्लान तैयार कर रही है। वहीं, दूसरी ओर इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर रियल एस्टेट सेक्टर में भी कई सारे प्रोजेक्ट्स डेवलप हो रहे हैं।
लंबाई की बात करें तो कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे की लंबाई 135.6 किलोमीटर के आस-पास है, जबकि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने पर पूरे रूट की लंबाई 270 किलोमीटर के आस-पास हो जाती है।
हरियाणा के उद्योग मंत्री ने दी जानकारी
HSIIDC को नया शहर बसाने का जिम्मा सौपां गया है। HSIIDC के अनुसार, साल 2041 की अनुमानित जनसंख्या पर गौर करते हुए इन शहरों को बसाया जाएगा और इसके लिए राज्य सरकार की ओर से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया जा चुका है। इस बारे में हरियाणा के उद्योग मंत्री ने जानकारी साझाा की है।
इन गांवो की बदलेगी सूरत
इस प्रोजेक्ट में तकरीबन 760 गांवों की भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस प्रस्तावित किया है। हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट के लिए गांवों के नाम को लिस्ट नहीं किया है, ऐसा इसलिए नहीं हो पाया है, क्योंकि भूमि अधिग्रहण, जोनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर का काम अभी चल रहा है। उम्मीद है कि ये गांव सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और पलवल जैसे जिलों से होंगे, क्योंकि KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ये जिले आते हैं।
अब इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर जिन शहरों को बसाया जाने वाला है, वो इंडस्ट्रियल और कमर्शियल सेंटर के तौर पर प्रदेश के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। शहरों को विकसित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की रूपरेखा तैयार की जा रही है। राज्य सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जमीन मालिकों से कॉन्टेक्ट में रहें, उनसे इस बारे में बातचीत करें और ई-भूमि पोर्टल पर जमीन की डिटेल्स अपलोड कराने के लिए मोटीवेट करें।
सोहना के पास बसेगी नई ग्लोबल सिटी
बता दें कि हरियाणा सरकार सोहना के पास ही तकरीबन 1000 एकड़ में ग्लोबल सिटी को बसाने पर काम कर रही है, जहां पर आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल, एनर्जी मैनेजमेंट, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सीवरेज सिस्टम, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज जैसी आधुनिक सुविधाओं का लाभ होगा। उद्योग मंत्री के मुताबिक 10 नई इंडस्ट्रीय मॉडल टाउनशिप हरियाणा के विकास को नई रफ्तार देगी। सरकार की ओर से 10 में से 5 IMT को पहले ही मंजूरी मिल गई है, वहीं 5 अनय IMT का प्रोसेस तेजी से बढ़ रहा है।