Haryana News : हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है। इसी क्रम में करीब 135 किलोमीटर लंबे KMP Expressway को राज्य के विकास का प्रमुख आधार माना जा रहा है। खबर में जानिए सरकार के न्यू सिटी के प्लान (new Cities Plan) के बारे में।
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य
135 किलोमीटर लंबे Kundli Manesar Palwal Expressway (KMP Expressway) को राज्य के विकास का प्रमुख आधार माना जा रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री (Industry and Commerce Minister) Rao Narbir Singh के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।
5 नए शहर होंगे विकसित
सरकार ने KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 5 नए शहर विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है।
इन शहरों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सिंगापुर मॉडल पर विकसित किया जाएगा, ताकि यह क्षेत्र शहरीकरण और इंडस्ट्रियल ग्रोथ का नया केंद्र बन सके।
सरकार का फोकस बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर है, जिसमें KMP एक्सप्रेसवे एक अहम कड़ी साबित होगा।
निवेश और रोजगार पर फोकस
राज्य सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में बदलाव करते हुए निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया है।
Haryana State Industrial and Infrastructure Development Corporation (HSIIDC) को निर्देश दिए गए हैं कि वह उद्योगों को बेहतर सुविधाएं और तेज सेवाएं उपलब्ध कराए, ताकि निवेशकों को अनुकूल माहौल मिल सके।
10 नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप का प्लान
सीएम नायब सिंह सैनी ने 2030 तक 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित करने की घोषणा की है।
3 IMT होंगी KMP एक्सप्रेसवे के आसपास
प्रस्तावित 10 में से 3 इंडस्ट्रियल टाउनशिप NCR क्षेत्र में विकसित की जाएंगी, जिनका केंद्र KMP एक्सप्रेसवे होगा।इसके अलावा 5 नए शहर भी विकसित किए जाएंगे, जो दिल्ली पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने में मदद करेंगे।