Gold Price : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 2 मई को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों (Gold Price Updates) में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की संभावना
बीते दिनों कमोडिटी बाजार में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शुरुआत में संभावना लग रही थी कि कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के चलते सोने-चांदी में बड़ी गिरावट आने की संभावना है, लेकिन बाजार की चाल इससे उलट रही। एमसीएक्स (MCX Gold Rates) पर बीते दिनों कीमती धातुएं बढ़त के साथ कारोबार करती नजर आईं।
MCX पर सोने के भाव
घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ke Rate) में जोरदार तेजी देखी गई है। बता दें कि MCX पर सोने का भाव 1,51,319 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया है। वहीं, चांदी ने बड़ी छलांग लगाते हुए 2,47,500 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छु लिया है। चांदी में आई जोरदार तेजी ने निवेशकों को हैरान कर दिया है, क्योंकि कच्चे तेल के दबाव के अलावा औद्योगिक मांग और डॉलर की कमजोरी ने इसे सपोर्ट किया।
कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil prices) ने चिंता बढ़ा दी है। आज 2 मई को क्रूड ऑयल 102।50 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है, जो इसका 4 साल का हाई लेवल है। हालांकि इस आंशका के विपरीत तेल की महंगाई से कीमती धातुओं में बिकवाली आएगी, बाजार में मजबूती दिखी। कॉमेक्स (COMEX Gold Rate) पर हाजिर सोना 4,625.60 डॉलर प्रति औन्स पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी +2।45 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 75.840 डॉलर पर पहुंची है। बाजार जानकारों का कहना है कि इन्वेस्टर्स महंगाई से बचने के लिए हेजिंग के तौर पर सोने में इन्वेस्टमेंट बनाए हुए हैं।
क्यों आई सोने में तेजी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक का कहना है कि सोने के भाव (Sone Ke Bhav) में 1 महीने के निचले स्तर से सुधार आया है। डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में जो नरमी आई है, उससे सोने को मजबूती मिली है। उनका कहना है कि प्रमुख सपोर्ट लेवल के पास खरीदारी होने से कीमतें (Gold Ke Rate) स्थिर रहेंगी। डॉलर का कमजोर होना वैश्विक खरीदारों के लिए सोने को नरमी बनाता है, जिससे मांग में सुधार दिखा है।