IMD Latest Weather Update : पिछले 10-12 दिनों से देश के ज्यादातर राज्यों में बरसात का मौसम बना हुआ है। आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि देश के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव आने वाला है। आइए जानते हैं आने वाले एक सप्ताह में आपके यहां कैसा रहने वाला है मौसम।
पिछले कई दिनों से देश भर में मौसम अपना तूफानी रूप दिखा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से अपडेट जारी करते हुए कहा गया है कि एक बार फिर से देश की ज्यादातर इलाकों में मौसम यू टर्न लेने जा रहा है। आपको बता दे की 15 अप्रैल से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Latest Weather Update) होने वाला है, जिसकी वजह से देश भर में एक बार फिर से मौसम का तूफानी रूप देखने को मिलेगा।
मार्च महीने के आखिर और अप्रैल महीने की शुरुआत से हो रही बरसात और आंधी की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब मौसम में सुधार दिख रहा है और तापमान भी ऊपर की तरफ जाने लगा है लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी किए गए इस अलर्ट (Weather Update) ने एक बार फिर से लोगों को सावधान रहने की सलाह दे दी है।
दिल्ली एनसीआर का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके एनसीआर (Delhi NCR Weather) में फिलहाल मौसम स्थिर दिखाई दे रहा है। आसमान पूरी तरह साफ है और दिन के समय तेज धूप निकलने लगी है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि आने वाले दिनों में यहां धूल भरी हवाएं भी लोगों को परेशान कर सकती है। दिल्ली एनसीआर में फिलहाल मौसम का रुख गर्मी के नए दौर की शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh weather) में अभी भी हल्की बरसात और बादलों का आवागमन जारी है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि यहां बादल छाए रहने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से अपडेट जारी करते हुए यह भी बताया गया है कि आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और लोगों को इस बदल रहे मौसम से राहत मिल सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और विभाग की तरफ से बताया गया है कि यहां जल्दी ही तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। विभाग (IMD Alert) की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय घर से बाहर बेहद कम निकले और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
बिहार का मौसम
बिहार (Bihar weather) के ज्यादातर जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगले दिनों बिहार में बिजली गरजने तथा हल्की बरसात होने की संभावना है। मौसम का यह बदलाव आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
तेज हवाएं और बरसात की वजह से फसलों को भी काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है, वहीं बिजली गिरने से भी बढ़ी घटनाएं हो सकती है। आईएमडी (IMD Weather Updates) की तरफ से लोगों को पेड़ों के नीचे खड़ा होने तथा खुले स्थानों से दूरी बनाने के लिए कहा है।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान (Rajasthan weather) में अगले दिनों बरसात की कोई संभावना नहीं है और तापमान में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की तरफ से राजस्थान में लू चलने की संभावना बताई जा रही है।
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में (Madhya Pradesh weather) भी गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और कई जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री तक भी पहुंच चुका है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में 14 से 16 अप्रैल के बीच लू चल सकती है। आईएमडी की तरफ लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।