Gold Silver Rate – सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। मंथली और साप्ताहिक बेसिस पर देखें तो दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन शुक्रवार 17 अप्रैल को सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आज का ताजा रेट जरूर जान लें।
सोने चांदी की कीमतों में आए दिन होने वाले बदलाव ने हर किसी को चौंका दिया है। साल 2025 में सोने-चांदी (Gold Silver Rate) ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। लेकिन 2026 में दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दरअसल मिडिल ईस्ट में कई देशों के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से सोने चांदी की कीमतें प्रभावित हुई हैं।
आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) का शुभ त्यौहार है। इस दिन लोग सोने और चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं। अगर आप सोना -चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस समय सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड हाई की तुलना में काफी नीचे चल रही है।
सोना 23,982 रुपये और चांदी 1,32,058 सस्ती –
इंडियन बुलियन ज्वेलर एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,51,358 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जबकि चांदी का रेट 2,47,930 प्रति 10 ग्राम रहा। शनिवार और रविवार को बाजार बंद है। इसलिए शुक्रवार का ही रेट मान्य होगा। अगर सोने-चांदी की कीमतों की ऑल टाइम हाई से तुलना की जाए तो गोल्ड (gold rate) 29 जनवरी 2026 को 1,75,430 प्रति 10 ग्राम बिक रहा था। वहीं अब सोना 23,982 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। वहीं चांदी ऑल टाइम हाई से 1,32,058 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है।
आज सोने का ताजा भाव –
आज 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के मौके पर 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,51,358 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट सोने का रेट 1,50,752 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1 38,644 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और 18 कैरेट सोने कीमत 1,13,519 रुपए प्रति 10 ग्राम है 14 कैरेट सोने का भाव 88,544 प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली
24 कैरेट सोने की कीमत =₹155930
22 कैरेट सोने की कीमत =₹142950
18 कैरेट सोने की कीमत =₹116990
मुंबई
24 कैरेट सोने की कीमत =₹155780
22 कैरेट सोने की कीमत =₹142800
18 कैरेट सोने की कीमत =₹116840
कोलकाता
24 कैरेट सोने की कीमत =₹155780
22 कैरेट सोने की कीमत =₹142800
18 कैरेट सोने की कीमत =₹116840
चेन्नई
24 कैरेट सोने की कीमत =₹156660
22 कैरेट सोने की कीमत =₹143600
18 कैरेट सोने की कीमत =₹119800
लखनऊ
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹155930
22 कैरेट सोने की कीमत =₹142950
18 कैरेट सोने की कीमत =₹116990