MG की इन EV कारों पर मिल रही शानदार डील, सीमित समय तक है ऑफर

MG EV cars : भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और इन बढ़ती मांगो के चलते कंपनी भारतीय बाजारों में नए-नए मॉडल उतार रही है। अगर आप भी हाल फिलहाल में कोई नई MG की कार (MG EV cars ) लेने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका है, क्योंकि अभी कंपनी की ओर से MG की EV कारों पर शानदार डील दी जा रही है।

किन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट ऑफर
एमजी कंपनी ने ऐलान किया है कि MG Windsor EV और MG ZS EV खरीदने वाले ग्राहकों को 1 साल तक फ्री पब्लिक चार्जिंग की सर्विस दी जाएगी और इतना ही नहीं कंपनी दोनों इलेक्ट्रिक SUVs पर कई फायदे भी दे रही है, जो केवल 20 मई तक ही उपलब्ध रहेंगे।
कंपनी ने घोषणा की है कि Windsor EV पर ग्राहकों को 35,000 रुपये तक का लाभ (Advantages over Windsor EV)मिलेगा। इस एसूयवी में 100 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क पैदा करती है। यह कार दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है और इसमे पहला 38 kWh बैटरी पैक है, जिसमें कंपनी 332 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। वहीं दूसरा बड़ा 52.9 kWh बैटरी पैक Pro वेरिएंट में आता है, जिसकी दावा की गई रेंज 449 किलोमीटर के करीब है।

कितनी होगी एसयूवी की कीमत
कंपनी की ओर से MG Windsor EV (MG Windsor EV Discount offer) को BaaS मॉडल के साथ भी बेचा जा रहा है। इस मॉडल में कार की कीमत केवल 9.99 रुपये लाख तय की गई है। इसके अलावा ग्राहकों को बैटरी यूज के लिए 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर का एक्स्ट्रा चार्ज का भी भुगतान करना होगा।

MG Windsor EV पर मिलेंगे बड़े फायदे
MG Windsor EV खरीदने वाले पहले मालिक को कंपनी की ओर से लाइफटाइम बैटरी (MG Windsor EV Battery) वारंटी दी जा रही है। इसके साथ ही कंपनी 3-60 Assured Buyback प्लान भी ऑफर कर रही है। इन सुविधाओं का लक्ष्य ग्राहकों की बैटरी लाइफ और रीसेल वैल्यू से जुड़ी चिंता को कम करना है। हालांकि कंपनी ने लाइफटाइम बैटरी वारंटी के शर्तों की जानकारी अभी साझा नहीं की है। जो ग्राहक BaaS मॉडल नहीं लेना चाहते, उनके लिए Windsor EV की कीमत की शुरुआत 14 लाख रुपये होती है। वहीं 52.9 kWh बैटरी वाले बड़े वेरिएंट की कीमत की शुरुआत 18.50 रुपये तय की गई है।

MG ZS EV पर मिल रहा इतना डिस्काउंट
इसके साथ ही कंपनी की ओर से MG ZS EV पर 2.15 रुपये लाख का लाभ दिया जा रहा है। इस ईवी की कीमत (Discount on MG ZS EV) 17.99 रुपये लाख से शुरू होकर 20.50 रुपये लाख तक जाती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 50.3 kWh का बैटरी पैक विकल्प मिलता है, जिसकी रेंज 461 किलोमीटर है। कंपनी के अनुसार यह कार केवल 60 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत क फूल चार्ज हो जाती है।

Leave a Comment