Haryana ka Mausam : हरियाणा में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। अब दिन में गर्माहट और शाम में ठंडक महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि को लेकर पूर्वानुमान जारी है और इसके लिए कई जिलो में अलर्ट जारी कर दिया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम (Haryana Weather 6 May) से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
किन जिलों में होगी तूफानी बारिश
IMD ने हरियाणा (Haryana ka Mausam ) में बारिश, आंधी और ओले को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला में तूफानी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान सामान्य से कम रहने वाला है। बीते दिनों यमुनानगर में बादलों की गरज के साथ मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है।
हरियाणा के मौसम का हाल
आईएमडी ने एक बार फिर हरियाणा में बारिश (rain in haryana) , आंधी और ओले को लेकर संभावना जताई है। IMD ने हरियाणा में आज 6 मई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज प्रदेश के कई इलाको में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में हल्की बारिश (Haryana Rain Alert) और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। इस दौरान तापमान सामान्य से कम रहेगा।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain alert) का कहना है कि 7 मई को आंधी और गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी और पश्चिमी जिलों में मौसम ज्यादा एक्टिव रहने वाला है। इसके साथ ही 8 मई को मौसम थोड़ा शांत पड़ेगा, लेकिन बादलों का आवागमन लगा रहने वाला है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की-बूंदाबांदी के आसार है। 9 मई को बादलों का रोद्र रूप देखने को मिलेगा। इस दौरान कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना हैं। हरियाणा और आसपास के हिस्सों पर 1.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवात एक्टिव है। 10 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (New Western Disturbance) पश्चिमी हिमालयी इलाके के करीब पहुंच सकता है।
कब एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटों में प्रदेश (Haryana Weather Forecast) के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्ट हो सकती है। कई जगहों पर मौसम एकदम कूल-कूल रहने वाला है और 7 मई को अलग-अलग स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।