Haryana National Highway : सरकार हरियाणा में कई नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है और अब जल्द ही प्रदेशवासियों को तीन नए नेशनल हाईवे की सौगात मिलने वाली है। प्रदेश में इन हाईवे के निर्माण से आम लोगों की यात्रा बेहद सुगम होगी और कई शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। खबर में जानिए हरियाणा के इन तीन नए हाईवे के बारे में विस्तार से-
सरकार ने हाल ही में हरियाणा में तीन नए नेशनल हाईवे को मंजूरी दे दी है। इन हाईवे के निर्माण से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और आम लोगों का सफर सुगम होगा। इसके साथ ही कई इलाकों में जमीन की कीमतों में बढ़ौतरी होगी। नए हाईवे के निर्माण से कई शहरों के बीच की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
केंद्र सरकार से मिली इन हाईवे की मंजूरी
दरअसल, आपको बता दें कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा और पंजाब में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होने जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से जिन तीन हाईवे के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, उन एक्सप्रेसवे में पानीपत से डबवाली हाईवे,हिसार से रेवाड़ी हाईवे, अंबाला से दिल्ली हाईवे का नाम शामिल है।
इन नई सड़कों के निर्माण से जी.टी. रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक से निजात मिलेगा और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, तथा जम्मू-कश्मीर के बीच यातायात सुगम होगा।
कितनी रहेगी दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा
बता दें कि अंबाला और दिल्ली के बीच प्रस्तावित नया हाईवे यमुना नदी के किनारे से होकर के गुजरेगा और इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा का वक्त तकरीबन 2 से 2.5 घंटे तक कम हो सकता है, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर का फायदा मिलेगा।
पानीपत से डबवाली तक निर्मित ये हाईवे हरियाणा और पंजाब के कई प्रमुख शहरों व कस्बों से होकर गुजरने वाला है। इन इलाकों में डबवाली, कालांवाली, रोरी, सरदूलगढ़, हंसपुर, रतिया, भूना, सन्याणा, उकलाना, लितानी, उचाना, नगूरां और शिठोन का नाम शामिल है।
तैयार हो रहा प्रोजेक्ट का DPR
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्र से स्वीकृति मिलते ही अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इन प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रही है। जैसे ही इन हाईवे के DPR को मंजूरी मिलती है, उसके बाद टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और फिर निर्माण कार्य की शुरुआत होगी।