IMD Weather : 48 घंटे 15 राज्यों के लिए भारी, मौसम विभाग का आंधी, बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

IMD Weather : देश के कई राज्यों में पिछलें कई दिनों से बरसात का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग की तरफ से भी अगले दिनों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है की अगले 48 घंटों में देश के 15 राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। कई जगहों पर विभाग की तरफ से आंधी, बरसात और ओले गिरने से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते है आपको यहां अगले 2 दिन कैसा रहने वाला है मौसम।


पिछलें 10-15 दिनों से देश कें कई इलाकों में बरसात (Weather News) का दौर चला हुआ है। बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन किसानों की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। 1-2 दिन से लग रहा है कि मौसम खुल गया है लेकिन मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर अगले दो दिन के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि आने वाले 48 घंटे देश के 15 राज्यों में मौसम का अनोखा रूप देखने (Weather Alert) को मिल सकता है। मौसम विभाग की तरफ से कई इलाकों में तेज बरसात के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।


IMD की तरफ से कहा गया है कि उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। आइए जानते है आने वाले दिनों में आपके यहां कैसा मौसम रहने वाला है।


यूपी और बिहार का मौसम


उत्तर प्रदेश (UP Weather) में इस समय काफी तेज गर्मी पड़ रही है, बिल्कुल जेठ महीने जैसी स्थिति बन गई है। झांसी और बांदा जैसे इलाकों में तापमान करीब 44 डिग्री तक पहुंच गया है और ज्यादातर जगहों पर लू चल रही है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्के बादल और बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी ही ज्यादा रहेगी। अगले 2 दिनों में तापमान 2–3 डिग्री और बढ़ सकता है, हालांकि उसके बाद मौसम थोड़ा बदल सकता है, जिसमें बादल, तेज हवा और हल्की गरज-चमक देखने को मिल सकती है, लेकिन ज्यादा बारिश की उम्मीद नहीं है।


बिहार के मौसम (Bihar Weather) की बात करे तो वहां भी फिलहाल तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है, लेकिन अगले 1–2 दिनों में मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है, जहां कुछ जगहों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और 30–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आकर लोगों को हल्की राहत मिल सकती है।


दिल्ली-NCR का मौसम


दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather) में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी पर अब थोड़ी राहत मिली है। Delhi NCR में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारि देखने को मिल सकती है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में येलो अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया गया है। अभी तापमान लगभग 24 से 39 डिग्री के बीच है, लेकिन बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से इसमे और कमी आ सकती है। इसके साथ ही बारिश से हवा की गुणवता भी सुधरेगी।


राजस्थान का मौसम


राजस्थान में मौसम (Rajasthan weather) थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है। बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश देखने को मिली है, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आई है। अगले 2–3 दिनों तक झुंझुनू, चूरू, सीकर और अलवर में रुक-रुक कर तेज हवा, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, जबकि जयपुर के आसपास बादल तो रहेंगे लेकिन ज्यादा बड़ी बारिश की संभावना नहीं है।


हरियाणा और पंजाब का मौसम


हरियाणा और पंजाब में भी मौसम (Weather in Haryana and Punjab) बदला है, जहां गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और पानीपत जैसे इलाकों में आंधी-बारिश से तापमान कम हुआ है और राहत मिली है, साथ ही कुछ जगह ओले और बिजली गिरने का खतरा भी है। पंजाब में भी मौसम सुहावना हो गया है और गुरदासपुर, पठानकोट और बठिंडा में तेज हवा और बरसातका अलर्ट (IMD Rain Alert) है।


पहाड़ी इलाकों में मौसम


उत्तराखंड के देहरादून और चमोली जैसे पहाड़ी इलाकों में बरसात, तेज हवा और ओले गिर सकते हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुल्लू और कांगड़ा में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना (weather in hilly areas) है। जम्मू-कश्मीर में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और नीचे के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जबकि जम्मू क्षेत्र में गर्मी बनी हुई है।


पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम और मेघालय में तेज आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट (IMD Alert) है। वहीं दक्षिण भारत और पश्चिमी हिस्सों में भी कुछ जगहों पर आंधी-बारिश से मौसम (Weather News) बदल सकता है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment