IMD Weather : हरियाणा-पंजाब सेमत इन 10 राज्यों में होगी बारिश, जान लें 21 अप्रैल तक कैसा रहेगा वेदर

IMD Weather – देशभर में मौसम करवट बदल रहा है। कई जगहों पर बारिश रुक गई है और गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब समेत 10 राज्य में आंधी -तूफान और गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अब बदलेगा मौसम –

देशभर के अलग-अलग राज्य में बीते काफी दिनों से लगातार तापमान बढ़ता ही जा रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली एनसीआर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के पास जा पहुंचा है। लेकिन अब मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है।

मौसम विभाग (Mausam Update) ने कश्मीर हिमाचल से लेकर पंजाब-हरियाणा (Haryana weather) तक आसमान में काले बादल छाने की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक तेज हवाएं चलने बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर बर्फबारी भी होगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में झमाझम बरसात होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

बारिश को लेकर IMD का अलर्ट –

आईएमडी (IMD Rain Alert) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अरुणाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को बारिश देखने को मिलेगी। वही असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को, नागालैंड में 18 अप्रैल को बिजली गिरने बादल गरजने और भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। असम में 17 से 18 अप्रैल को जोरदार बरसात होने के आसार हैं।

इस दिन होगी बारिश –

मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 अप्रैल तक अलग-अलग जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है। उड़ीसा में 20 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान तेज आंधी चलने का अनुमान है। बंगाल में 16 अप्रैल को गरज चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मध्य महाराष्ट्र में भी 18 से 21 अप्रैल के बीच बिजली गिरने तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।

यहां पड़ेगी भयंकर गर्मी –

एक और जहां कई राज्यों में अब मौसम बदल रहा है। वहीं कुछ राज्यों में गर्मी तांडव कर रही है। सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री महाराष्ट्र के अकोला और कर्नाटक के कलबुर्गी में रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा रीजन में राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों और गुजरात के तटीय इलाकों और सौराष्ट्र में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा और कई जगह पर लू चलने जैसी स्थिति बन गई।

21 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली (Delhi ka Mausam) में अगले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन इस दौरान बरसात होने की कोई संभावना नहीं है। 18 अप्रैल को आसमान में ज्यादा काले बादल नजर आ सकते हैं। 21 अप्रैल तक पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ेगी और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भी तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच जा पहुंचा है। लखनऊ, गोरखपुर, गाजियाबाद, नोएडा से लेकर कानपुर क्षेत्र में भी आने वाले दिनों में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा।

Leave a Comment