LPG Price Hike: गैस सिलेंडर की कीमत में हुआ इतना इजाफा, चेक करें ताजा भाव


LPG Price Hike: होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से पैदा हुई गैसों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
मई के महीने में LPG गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। जानिए ताजा रेटों के बारे में।

कमर्शियल सिलेंडर में 933 रूपये की बढ़ोतरी

कमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट कीमतों में हुई 993 रुपये की ताजा बढ़ोतरी के बाद आज 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट्स इन शहरों में इतने है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के 3,071.50 रुपये रेट में मिल रहा है। वहीं मुंबई
में 3,024 रुपये और कोलकाता में 3,201.50 रुपये का मिल रहा है।

2026 में तीसरी बार बढ़ोतरी

साल 2026 में सिलेंडर के दामों में ये तीसरी बार बदलाव किया गया है। इस साल में पहली बढ़ोतरी 7 मार्च को 144 रुपये की हुई थी। दूसरी बार 1 अप्रैल को 200 रुपये बढ़ा दिए गए और अब सीधे 993 रुपये क भारी बढ़ोतरी कर दी गई। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये हो जाएगी।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

इस बीच राह की खबर ये है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस साल घरेलू सिलेंडर की कीमतों में मार्च में सिर्फ एक बार 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

भारत LPG का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता है

पश्चिमी देशों में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की ऊर्जा सप्लाई पर साफ दिखने लगा है।
भारत LPG की अपनी जरूरतों का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है।28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों और उसके बाद तेहरान की जवाबी कार्रवाई से हालात और बिगड़ गए हैं।

तेल सप्लाई हुई प्रभावित

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी के चलते तेल सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि भारत ने रूस से तेल आयात बढ़ाकर स्थिति को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की है।होटल और रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल सेक्टर के लिए LPG की उपलब्धता भी घटा दी गई है, जिससे कारोबार पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

Leave a Comment