Hisar News : हरियाणा राज्य के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए और यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से नई बसों की शुरुआत की जा रही है। अब हरियाणा के हिसार जिले से हरिद्वार तक नई बस चलाने की तैयारी की जा रही है। चलिए खबर के माध्यम से जान लेते हैं इन बसों का क्या होगा रूट।
रोडवेज बसों (roadways buses) के माध्यम से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आपको बता दे कि अब हरियाणा रोडवेज की तरफ से और भी नई बसों की शुरुआत की गई है। अब रोडवेज विभाग (Roadways Department) की तरफ से हिसार जिले से हरिद्वार तक नई बस चलाने की तैयारी की गई है। रोडवेज विभाग की तरफ से हिसार से कैथल होते हुए हरिद्वार जाने वाली बस सेवा का रूट चार्ट (Bus service route chart) तैयार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आज भी भाग्य अधिकारियों के बीच बैठक होने वाली है जिसमें नई बस के टाइम टेबल को तय किया जाएगा।
कैथल के रूट से जाएगी हिसार से हरिद्वार जाने वाली बस
आपको बता दे की हिसार से हरिद्वार जाने वाली यह बस कैथल के रूट से होकर जाएगी, क्योंकि कैथल डिपो की तरफ से भी इस रूट पर बस चलाने की मांग पिछले काफी समय से की जा रही थी जिस पर अब विचार किया गया और नई बस की शुरुआत होने जा रही है। नई बस की शुरुआत (introduction of new bus) होने से हिसार से हरिद्वार जाने वाली यात्रियों को काफी ज्यादा फायदा होगा वहीं, कैथल और उसके आसपास के क्षेत्रवासियों को भी इसका बड़ा फायदा होने वाला है।
इस रूट पर चल रही 6 बसें
फिलहाल हिसार से हरिद्वार के लिए 6 बसे चल रही है, जिनमें से ज्यादातर बसें पानीपत रूट से होकर जा रही है, लेकिन नए रूट के शुरू होने से यात्रियों को समय की भी बचत होगी तथा सफर भी आसान हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में रोडवेज विभाग के अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि रूट साथ तैयार होने के बाद बचे हुए कामों पर भी गौर किया जाएगा और जल्द ही नई बस की सेवा लोगों को मिलने लगेगी।
ये रहेगी बसों की टाइमिंग –
स्टेशन अधीक्षक रघुवीर जेवर की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल कैथल डिपो की एक बस बूथ नंबर 5 से सुबह 8:00 बजे कैथल से यमुनानगर होते हुए चलाई जा रही है। अब इस डिपो की दूसरी बस को सुबह 11:00 चलने पर चर्चा की गई है क्योंकि यहां से पानीपत होते हुए कई बसें चलाई जा रही हैं। बूथ नंबर 1 से चलने वाली इन बसों का समय 8:40 है और शाम 5:20 है। इसी बूथ से फतेहाबाद डिपो की एक बस भी रात 8:00 बजे हरिद्वार जाती है।
बसों में रखे जाएंगे कैंपर
लगातार बढ़ रही गर्मियों को देखते हुए रोडवेज विभाग की तरफ से एक नया फैसला लिया गया है और बताया गया है कि सभी बसों में कैंपर रखना गई है ताकि स्टाफ और यात्रियों को तेज गर्मी के बीच पानी की समस्या ना हो।
खाली पदों पर लगाए जाएंगे कर्मचारी
कर्मचारी नेता राजकुमार चौहान की तरफ से मीडिया रिपोर्ट शो बताया गया है कि रोडवेज के स्थानीय डिपो के कर्मचारियों में तकनीकी कर्मचारियों के काफी सारे पद खाली है और इन्हें भरने को लेकर भी गौर किया जाए। ताकि कर्मशाला में खड़ी बसों की मरम्मत में देरी ने हो।