Maruti की इन कारों को लोग के रहे बेहद पसंद, कीमत और माइलेज के मामले में सबसे आगे

Maruti Cars : वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की गाड़ियों की डिमांड मार्केट में लगातार बढ़ती ही जा रही है। मारुति कंपनी की कई ऐसी गाड़ियां है जो माइलेज तथा अन्य फीचर्स के मामले में लोगों का दिल जीत रही है। इन दिनों भी भारतीय बाजार में मारुति की दो कारों का दबदबा काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं मारुति की इन गाड़ियों के बारे में विस्तार से।


भारतीय बाजार (Indian car market) में एक से बढ़कर एक बड़ी-बड़ी कार कंपनियां है, जो हर एक आधुनिक फीचर से भरपूर गाड़ियों को भारतीय बाजार में पेश कर रही है। इन दिनों मारुति सुजुकी कंपनी (Maruti Suzuki Company) की कुछ किफायती कारें लोगों का दिल जीत रही है। हम आपको बताने जा रहे हैं मारुति सुजुकी कंपनी की उन गाड़ियों के बारे में जो पिछले महीने काफी ज्यादा खरीदी गई है। कंपनी की इन दोनों सबसे सस्ती कारों (cheapest cars) ने बिक्री के मामले में काफी शानदार प्रदर्शन किया है।


पिछलें महीने मारुति सुजुकी अल्टो K10 तथा Maruti Suzuki S-Presso ने मिलकर टोटल 16066 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। आइए खबर में जानते है Maruti Suzuki की इन किफायती कारों के बारे में विस्तार से।


Alto K10


वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Alto K10) की गाड़ी Alto K10 लंबे समय से मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। Alto K10 में 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन, डिजिटल स्पीडोमीटर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फिचर्स की बात करे तो इस कार में 6 एयरबैग्स, ABS और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स (Maruti Suzuki Alto K10 Safety Features) दिए गए हैं।


मारुति सुजुकी Alto K10 में 1.0-लीटर ‘Next-Gen K-Series’ डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66.6bhp पावर और 89Nm टॉर्क देता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स में आती है। माइलेज के मामलें में भी यह कार काफी ज्यादा सही बताई जा रही है। पेट्रोल में यह कार तकरीबन 24.39 किमी/लीटर और CNG पर 33.85 किमी/किग्रा तक देती है। इस कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये (Alto K10 Rates) (एक्स-शोरूम) तक जाती है।


S-Presso


Maruti Suzuki S-Presso को भी लोग बेहद ज्यादा पसंद कर रहे है। यह कार अपने ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस और शानदार डिजाइन की वजह से मिनी SUV जैसा फील देती है। मारुति सुजुकी की इस किफायती कार में सेंट्रल कंसोल के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पावर विंडो और इलेक्ट्रिक ORVM जैसे फीचर्स (Maruti Suzuki S-Presso Features) मिल रहे है।


1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली यह कार 24.12 से 25.30 किमी/लीटर और CNG पर 32.73 किमी/किग्रा तक माइलेज (Maruti Suzuki S-Presso Mileage) देती है। इसकी शुरुआती कीमत 3.50 लाख रुपये से शुरू होकर 5.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Leave a Comment