Weather Update – देशभर में पिछले काफी दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कहीं पर आंधी बारिश और ओलावृष्टि का कहर देखने को मिल रहा है तो वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी तांडव कर रही है। अब दिल्ली, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है।
उत्तर भारत के राज्यों में बीते दिनों खूब बारिश और ओलावृष्टि हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च और अप्रैल में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई है, लेकिन अब उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला रुक गया है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, यूपी (UP Weather) समेत उत्तर भारत में अब तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है।
14, 18, 19 अप्रैल को यहां होगी बारिश –
आईएमडी (IMD Weather Update) के मुताबिक, अगले एक हफ्ते के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत मध्य भारत और पूर्व भारत में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 14, 18, 19 अप्रैल को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
असम में 17 से 19 अप्रैल और मेघालय में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और तेज बारिश होने का लत जारी किया है। मौसम विभाग (Weather Update) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे भयंकर गर्मी का एहसास होगा। 14 अप्रैल के बाद से कई जगहों पर लू चलने जैसी स्थिति बन सकती है।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –
IMD ने 19 अप्रैल तक एक हफ्ते के दौरान दिल्ली, हरियाणा (Haryana Ka Mausam), पंजाब, राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक 4 से 6 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश में भी 16 अप्रैल तक 3 से 5 डिग्री तापमान बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि पूर्व भारत में बारिश के मौसम की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 15 अप्रैल तापमान में 3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। महाराष्ट्र में भी कई जगहों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर पूर्व में 14 से 16 अप्रैल तक 3 से 5 डिग्री तापमान बढ़ेगा जिससे भीषण गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज होता जाएगा।
इन राज्यों में चलेगी लू –
IMD ने सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों मैं 14 अप्रैल को और झारखंड में 17 से 18 अप्रैल को लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 16 से 18 अप्रैल, छत्तीसगढ़ में 16 से 19 अप्रैल, महाराष्ट्र में 15 से 16 अप्रैल मराठवाड़ा में 16 से 17 अप्रैल और कर्नाटक में 15 से 17 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
इस बार कम होगी बारिश –
IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि इस साल देश में जून से सितंबर तक मानसून के दौरान मौसमी बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। इस दौरान 80 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्र ने पूरे देश में मौसमी बारिश एलपीए के 92% तक होने की संभावना है जिससे 5 फ़ीसदी की कमी या बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
सामान्य से कम बारिश की एक वजह अल नीनो की स्थिति का उभरना हो सकता है, जिससे देश में कम बारिश होती है। जलवायु मॉडल संकेत देते हैं कि जून के आसपास अल नीनो की स्थिति बनने की संभावना है। मौजूदा में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में कमजोर ला नीना की हालत धीरे-धीरे खत्म होकर सामान्य तटस्थ जलवायु में बदल रही है।