Haryana News : हरियाणा के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। अब जल्द ही हरियाणा (Haryana News) में 10 नए इंडस्ट्रियल सिटी को बसाया जाने का प्लान तैयार किया गया है। CM सैनी ने इन नए आधुनिक औद्योगिक शहर को बसाने का ऐलान कर दिया है। इन नए शहर के निर्माण से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
प्रोजेक्ट का पूरा रोडमैप हुआ तैयार
दरअसल, बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) ने बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे करते हुए भविष्य के प्रोजेक्ट का पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने लगभग 1 दर्जन ऐसे प्रोजेक्ट शुरू करने का ऐलान किया है, जिनके शुरू होने से राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर प्रदेश में 10 नये अति आधुनिक औद्योगिक शहर बनाने का ऐलान किया है।
10 हजार एकड़ भूमि का लैंड बैंक तैयार
प्रदेश में इन नई इंडस्ट्रियल सिटी (Haryana New Industrial City) के निर्माण से औघोगिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इन नए औद्योगिक शहर बसाने के लिए विभागों ने काम की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों और सीएमओ के अधिकारियों के साथ कुछ समय पहले ही चंडीगढ़ में बीजेपी सरकार के समक्ष पूरा रोडमैप (BJP government’s roadmap) साझा किया है। अब राज्य सरकार नए विकास प्रोजेक्ट को बढ़ने तथा पुरानी विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए तकरीबन 10 हजार एकड़ भूमि का लैंड बैंक तैयार करने वाली है।
5 सालों के कार्यकाल में पूरे होंगे प्रोजेक्ट
नायब सैनी ने दावा किया हरियाणा में सरकार तीन गुणा ताकत के साथ इन प्रोजेक्ट को पूरा करने पर फोकस कर रही है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम मनोहर लाल की नीतियों (Policies of former CM Manohar Lal) की भी तारीफ की है और इन नीतियों को आगे लेकर चलने का संकल्प दोहराया है। लगभग पौने दो घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नायब सैनी ने 45 बार से ज्यादा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिया और मोदी सरकार की नीतियों को प्रदेश में लागू करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि 5 सालों के कार्यकाल में भाजपा अपने सभी वादों को पूरा कर सकती है।
कौन से हैं प्रदेश के ये नए प्रोजेक्ट
हरियाणा के इन नए प्रोजेक्ट (Haryana New Projects) में कई परियोजनाएं शामिल है। इन प्रोजेक्ट में मुख्यतौर पर हिसार-अंबाला एयरपोर्ट की जल्द ही शुरुआत होगी और पहली उड़ान अयोध्या के लिए होगी। इसके साथ ही बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 25 हजार मेगावाट होगी पानीपत, फरीदाबाद व गुरुग्राम में रसायनिक कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण होगा। अंबाला में एकीकृत कपड़ा मार्केट और करनाल में फार्मा पार्क क निर्माण किया जाएगा, इतना ही नहीं सरकार 10 हजार एकड़ का लैंडबैंक बनाएगी, नारनौल में लाजिस्टिक हब बनेगा, भुगतान में देरी पर 8 प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा।
नये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का ऐलान
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐलान किया है कि पानीपत, फरीदाबाद व गुरुग्राम में रासायनिक व सामान्य कचरा निस्तारण के लिए नये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (New sewage treatment plant ) को लगाया जाए। सरकार का प्लान है कि पीएम मित्र योजना (PM Mitra Scheme) के अंतर्गत अंबाला में एकीकृत कपड़ा मार्केट विकसित किया जाएग और इसके विकसित होने से व्यापारियो को लाभ मिलने के साथ ही लोगों को सस्ते और बढ़िया कपड़े मिल सकेंगे।