UP में बनेगा 100 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे, लखनऊ से नैनीताल की दूरी होगी बेहद कम

New Expressway : यूपी सबसे ज्यादा जिलो और एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। इस वजह से प्रदेश के अधिकांश शहरों में लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। लेकिन, अब NHAI ने इस दूरी को कम करने का प्लान तैयार कर लिया है। अब जल्द ही प्रदेश में 100 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। खबर में जानिए प्रदेश में ये एक्सप्रेसवे कहां बनाया जाने वाला है।

कहां से कहां तक बनेगा ये एक्सप्रेसवे
NHAI की ओर से बरेली (Bareilly–Haldwani Expressway ) से हल्‍द्वानी के बीच आवाजाही को सुगम बनाने के लिए 100 किलोमीटर लंबे एक्‍सप्रेसवे के निर्माण का प्रस्‍ताव रख दिया गया है।इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद यूपी के लखनऊ के साथ ही तमाम शहरों से नैनीताल तक आवागमन सुगम होगा। इसके साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर से भी नैनीताल तक पहुंचना सुगम होगा।

कितनी रह जाएगी लखनऊ से नैनीताल
यूपी में इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से लखनऊ से नैनीताल की दूरी महज 5 घंटे में पूरी हो सकेगी। अभी इस दूरी को तय करने में 8 से 9 घंटे का वक्त लग जाता है। NHAI ने नैनीताल रास्ते पर लगने वाले जाम और समय को कम करने के लिए बरेली से हल्‍द्वानी तक ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे बनाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। बरेली-हल्‍द्वानी ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे (Bareilly–Haldwani Greenfield Expressway) तैयार होते ही लखनऊ के साथ ही आसपास के जिलों और शहरों से भी नैनीताल तक आवागमन सुगम होगा।

बरेली में इंटरचेंज का निर्माण
NHAI ने यूपी के रूहिलखंड से उत्‍तराखड के हल्‍द्वानी तक सफर को सुगम बनाने के लिए 100 किलोमीटर के ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे का प्रस्ताव रखा है, जिसके निर्माण से रोजाना सफर करने वाले का रास्ता आसान होगा। 4 लेन के इस एक्‍सप्रेसवे पर जाने के लिए बरेली में इंटरचेंज का निर्माण (Construction of interchange in Bareilly) किया जाएगा, जो दिल्‍ली-मुरादाबाद-बरेली हाईवे को जोड़ेगा। यह एक्‍सप्रेसवे दिल्‍ली-एनसीआर से पश्चिमी यूपी और आसपास के इलाको की आवाजाही आसान होगी। दिल्‍ली-एनसीआर से नैनीताल जाने वालों के लिए भी यह एक्‍सप्रेसवे फायदेमंद साबित होगा।

किन एक्‍सप्रेसवे से कनेक्ट होगा रास्‍ता
NHAI के प्लान के मुताबिक भविष्‍य में इस एक्‍सप्रेसवे को शामली-गोरखपुर कॉरिडोर (Shamli-Gorakhpur Corridor) से भी कनेक्ट किया जाएगा। यह एक्‍सप्रेसवे अभी प्रस्‍तावित है, जिसके निर्माण से ये यूपी का सबसे लंबा ई-वे होने वाला है। इससे कनेक्ट होने के बाद गोरखपुर के साथ ही पूर्वी यूपी से पहाड़ी राज्‍य उत्तराखंड तक आवागमन सुगम होगा। यह एक्‍सप्रेसवे लखनऊ के साथ ही प्रदेश के अन्‍य शहरों को भी नैनीताल से कनेक्ट करेगा।

कितना लगेगा एक्सप्रेसवे पर टोल
एनएचएआई ने इस नए एक्सप्रेसवे को बनाने का प्रस्‍ताव रखा है। इस एक्सप्रेसवे पर सालाना टोल पास (Salana Toll Pass on Expressway) का नियम भी लागू किया जाएगा। इसके अनुसार एक ओर जाने का खर्चा सिर्फ 15 रुपये के आसपास ही होगा। यह एक्‍सप्रेसवे पूरी तरह ग्रीनफील्‍ड होगा, यानी की इस पर रोशनी से लेकर बाकी एनर्जी की सप्‍लाई ग्रीन एनर्जी के माध्यम से की जाएगी। यह एक्सप्रेसवे आगामी समय में यूपी के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर को भी नैनीताल तक सुगम कनेक्टिविटी उपलब्‍ध कराएगाञ

Leave a Comment