Gurugram News : ओल्ड गुरूग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण को भूमि अधिग्रहण रफ्तार मिल गई है। भूमि अधिग्रहण विभाग ने तीन गांवों की जमीप खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं किल गांवों को मिलेगा फायदा।
इन तीन गांवों की जमीन खरीद हुई शुरू
गुरुग्राम में ओल्ड मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। भूमि अधिग्रहण विभाग ने गांव कन्हई, इस्लामपुर और बसई में करीब 11 हजार वर्ग मीटर जमीन खरीदने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जमीन मालिकों को नोटिस मिलने के बाद उन्होंने आपत्ति जताई है।
सबसे ज्यादा जमीन की जरूरम इस्लामापुर में
गुरूग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (Gurugram Metro Rail Limited) को मेट्रो स्टेशन और ट्रैक निर्माण के लिए सबसे ज्यादा करीब साढ़े 8 हजार वर्ग मीटर जमीन इस्लामपुर में चाहिए। इसके अलावा गांव बसई में करीब 1700 वर्ग मीटर और कन्हई में 534 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत बताई गई है। जीएमआरएल के आग्रह पर भूमि अधिग्रहण विभाग ने संबंधित जमीन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। मेट्रो के पहले चरण का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर अब तक 12 पिलर तैयार किए जा चुके हैं, जबकि करीब 30 पिलरों पर निर्माण कार्य जारी है।
साढ़े 43 मीटर जमीन के 34 मालिक
भूमि अधिग्रहण के दौरान कई जगह जमीन के मालिकाना हक को लेकर जटिल स्थिति सामने आई है। गांव बसई में सिर्फ साढ़े 43 वर्ग मीटर जमीन के टुकड़े पर 34 लोगों का मालिकाना हक मिला है। वहीं इस्लामपुर में 2759 वर्ग मीटर जमीन 21 लोगों के नाम पर दर्ज है, जबकि 3637 वर्ग मीटर जमीन पर 38 लोगों का मालिकाना हक है।
बख्तावर चौक पर फ्लाईओवर के ऊपर दौड़ेगी मेट्रो
बख्तावर चौक पर अब फ्लाईओवर के ऊपर से मेट्रो चलाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने जीएमआरएल के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब इस प्रस्ताव को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini) की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इससे पहले यहां अंडरपास बनाने की योजना थी।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरूग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए की एडवाइजरी जारी
मानेसर बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू होने के बाद गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है।आईएमटी चौक से जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन चालक सेक्टर-8 आईएमटी रोड, पटौदी रोड, केएमपी फ्लाईओवर और पचगांव चौक होते हुए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं जयपुर से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को मानेसर भीष्म मंदिर के सामने बनी सर्विस रोड के रास्ते से निकलने के लिए कहा गया है। जिससे जाम से निजात मिल सकेगी।