Toll Tax : मेरठ से प्रयागराज तक सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। क्योंकि इस रास्ते में पड़ने वाला एक्सप्रेसवे पर आपाको टोल टैक्स देना होगा। खबर में विस्तार से जानिए कि किस वाहन को कितना टोल देना होगा।
14 मई से लागू होगी टोल वसूली
594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन से मिल रही फ्री यात्रा की सुविधा अब खत्म होने जा रही है। 14 मई की आधी रात से इस एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू हो जाएगी। ऐसे में अब यहां सफर करने वालों को फाशटैग का रिचार्ज रखना जरूरी होगा।
29 अप्रैल को हुआ था उद्घाटन
29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। इसके बाद से वाहन चालक बिना टोल दिए सफर कर रहे थे। अब यूपीडा (UPEIDA) ने टोल दरें लागू करने का फैसला किया है।
6 घंटे में जुदापुर तक का सफर कर सकेंगे पूरा
मेरठ के बिजौली से प्रयागराज के जुदापुर तक का सफर अब करीब 6 घंटे में पूरा हो सकेगा। इस एक्सप्रेसवे पर क्लोज्ड टोल सिस्टम लागू किया गया है। यानी वाहन चालकों से उतनी ही दूरी का टोल लिया जाएगा, जितना सफर तय किया जाएगा। कार, जीप और वैन चालकों को 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल देना होगा। ऐसे में मेरठ से प्रयागराज तक पूरे सफर पर करीब 1515 रुपये का टोल कटेगा।
अन्य वाहनों को इतना देना होगा टोल टेक्स
मिनी बस और हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए टोल दर 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है। पूरे रूट का सफर करने पर इन्हें करीब 2405 रुपये चुकाने होंगे। वहीं बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर की दर लागू होगी। ऐसे वाहनों का कुल टोल करीब 4840 रुपये तक पहुंचेगा। दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर चालकों के लिए 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है। वहीं 7 या उससे अधिक एक्सल वाले भारी वाहनों के लिए टोल दर 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर तक रहेगी। यह एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत 12 जिलों को जोड़ता है। हाई-स्पीड सफर, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं के कारण इसे उत्तर प्रदेश के सबसे अहम एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स में माना जा रहा है।