8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों की मांगें तेज हो गई हैं और कर्मचारियों की नए पे कमीशन से कई उम्मीदें जुड़ी हुई है। अब इसी बीच नए पे कमीशन के तहत सैलरी हाइक से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप केंद्रीय कर्मचारी (8th pay commission salary hike) हैं तो 8वें वेतन आयोग से जुड़ा ये अपडेट आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है। खबर में जानिए कि नए पे कमीशन के तहत नया पे-स्केल कैसा होगा।
क्या है केंद्रीय कर्मियों की मांगे
NC-JCM की ओर से अपना मेमोरेंडम केंद्र सरकार और आयोग को सौंप दिया गया हैं। जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन, महंगाई भत्ते के साथ ही अन्य बदलावों की मांग की गई हैं। कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में कर्मचारयों के न्यूनतम वेतन (minimum wages of employees) को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 69,000 रुपये करने की मांग की गई है। इसके साथ ही हर साल 6 प्रतिशत के इजाफे और प्रमोशन (8th Pay Commission Update) के समय कम से कम 10,000 रुपये की बढ़ौतरी की प्रमुख रूप से मांग की गई है।
संगठनो का कहना है कि कर्मचारियों को 30 दिनों का न्यूनतम बोनस (minimum bonus to employees) दिया जाना चाहिए और ग्रेच्युटी के नियमों में आयोग की ओर से ढील दी जानी चाहिए।
पे स्केल में होगा बड़ा बदलाव
संगठन की मांग के अनुसार, पे स्केल-1 में जहां अभी सैलरी (Salary in Pay Scale-1) 18,000 से 56,900 रुपये के बीच है, उसे बढ़ाकर न्यूनतम 69,000 रुपये करने की बात कही है। इसके साथ ही पे स्केल-2 में कर्मियों की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपये के बीच है। कर्मचारियों की ओर से उसे बढ़ाकर 83,200 रुपये करने की मांग की गई है। पे स्केल-3 में अभी सैलरी 29,200 से 92,300 रुपये के बीच है, जिसे बढ़ाकर न्यूनतम 1,12,000 रुपये करने की मांग की गई है।
छुट्टियों को लेकर बदलाव की मांग
संगठन ने कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर भी बड़े बदलाव की मांग की हैं। कर्मियों की ओर से मेमोरेंडम (nc jcm memorandum) में मैटरनिटी लीव को 240 दिन और पैटरनिटी लीव को 45 दिन तक बढ़ाने की बात कही गई है। वहीं अर्न्ड लीव (EL) को बिना किसी सीमा के सब्मिट करने की मांग भी रखी गई है।
लीव इनकैशमेंट को बढ़ाने की मांग
संगठन की नई मांगों में लीव इनकैशमेंट (minimum salary pay scale Update ) को 600 दिन तक करने की मांग की गई है। इसके साथ ही 20 साल की नौकरी पूरी होते ही 50 प्रतिशत इनकैशमेंट की सर्विस देने की बात कही गई है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए अलग से मेडिकल लीव और 60 दिन का पैरेंट केयर लीव देने की बात कही गई है।