8th pay commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चांए तेज हो गई है और अब नए पे कमीशन को जमीनी स्तर पर भी आगे बढ़ाया जा रहा है। अब बैठकों का दौर शुरू हो गया है और इस बैठक में सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर बड़े फैसले लिए जाने वाले हैं। अब कर्मियों की निगाहें बेसिक सैलरी पर टिकी है। खबर में जानिए कि नए पे कमीशन (8th pay commission News) के लागू होने पर कर्मियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
कर्मचारी संगठनों कर रही ये मांगे
दरअसल, आपको बता दें कि आयोग (8th Pay Commission Latest Update) की टीम अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रही हैं। इसके साथ ही कर्मचारी संगठनों व यूनियनों से सीधे वार्तालाप भी जारी है। जिससे उनकी मांग और सुझावों को सही तरीके से समझने का प्रयत्नन किया जा रहा है। इस पूरे प्रोसेस का प्रभाव तकरीबन 45 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स पर पड़ेगा। इसके चलते आयोग हर पहलू पर गौर करते हुए रिपोर्ट तैयार करने की दिशा में काम कर रहा हैं।
कब तक चलने वाली है मीटिंग
हाल ही में नए पे कमीशन (New Pay Commission) ने उत्तराखंड के कर्मचारी संगठनों के साथ इस बारे में बात की है। अब आगे की बैठकों का कार्यक्रम भी तय कर लिया गया है। 28 से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली में मीटिंग का आयोजन किया जाने वाला है। वहीं मई में आयोग की टीम पुणे और महाराष्ट्र के अन्य संगठनों से मिलकर उनके सुझाव और फीडबैक भी जुटाने वाली है।
कितनी होगी कर्मियों की सैलरी
वेतन आयोग सैलरी (Salary Hike In 8th CPC) के साथ ही TA, HRA और बाकी सुविधाओं पर भी सोच-विचार कर रही हैं। कर्मचारियों का मानना है कि इन भत्तों में सुधार होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा कई कर्मचारी संगठनक की ओर से बेसिक पे बढ़ाने की भी मांग की गई हैं। जिसमें न्यूनतम सैलरी (Employees Minimum Salary) को 18,000 रुपये से बढ़ाकर लगभग 69,000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा है।
कितना होगा फिटमेंट फैक्टर
8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारी संगठनों (8th pay commission latest update ) के संयुक्त मंच की ड्राफ्टिंग कमेटी ने मांग रखी है कि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया जाए, ताकि सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव हो सकें। संगठनों के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर (fitment factor ) को बढ़ाकर 3.83 किया जाना चाहिए। अगर केंद्र सरकार इन सुझावों को स्वीकारती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।