Haryana के इस जिले में 32 अवैध कॉलोनियां चिह्नित, प्रशासन हुआ सख्त

Haryana के विकास को रफ्तार देने के लिए लगातार काम किया जा रहे हैं। ऐसे में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर निर्माण करने वालों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन अब सख्त हो गया है। हाल ही में प्रशासन ने हरियाणा की एक जिले में 32 अवैध कॉलोनी को चिन्हित किया है। इसके अलावा कई कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया है। चलिए जानते हैं –

प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई

हरियाणा में अब जमीन पर कब्जा कर अवैध (Land occupation illegal) रूप से निर्माण करने वालों की खैर नहीं है। प्रशासन ने कब्जाधारियों को सबक सिखाने के लिए सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। किसी भी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके उसपर निर्माण करने की सूचना मिलते ही प्रशासन ऐसे मामले को गंभीरता से ले रहा है। इस कड़ी में नगर निगम ने हरियाणा के पानीपत जिले में अवैध कॉलोनी और कब्जाधारियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। कुछ दिनों पहले ही नगर निगम ने कई जगहों पर अवैध रूप से किया जा रहे निर्माण को ध्वस्त किया है और कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

नोटिस जारी करने के बाद नहीं मिला जवाब –

बता दें कि यह कार्रवाई हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत पूर्व में जारी नोटिसों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ की गई है। नगर निगम की ओर से कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नोटिस को गंभीरता से न लेते हुए उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद प्रशासन ने अपनी कार्रवाई शुरू की।

15 धोखे, एक डेयरी आई कई कॉलोनियां ध्वस्त –

जिलाधीश द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुमित नांदल की निगरानी में निगम टीम ने पुलिस बल के साथ कई जगहों पर अवैध निर्माण की तोड़फोड़ की है। बरसत रोड स्थित भैंसवाल मोड पर निगम भूमि पर अवैध रूप से बना रहे लगभग 15 धोखे और एक डेयरी को ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा सरदार के डेरा के पास लगभग तीन एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में सड़कों और नींव को जेसीबी मशीन के जरिए उखाड़ गया है।

इन जगहों पर भी सख्त कार्रवाई

नगर निगम (Municipal council) ने विजय नगर क्षेत्र में लगभग दो एकड़ में डेवलप हो रही कॉलोनी सहित आसपास की करीब 16 एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनी में भी सड़कों और नींव को ध्वस्त किया गया। उझा रोड स्थित BBM, एनक्लेव उझा गेट के पास तथा इंडो फार्म के नजदीक भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि अवैध कालोनी (illegal colony) काटने वाले मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ धारा 350-C के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी।

32 अवैध कॉलोनी को चिन्हित –

नगर निगम ने पानीपत शहर में 32 अवैध कॉलोनी (Illegal Colony in Haryana) को चिन्हित किया है, जिन्हें निगम की ओर से दो से तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इन अवैध कॉलोनियों पर भी जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वह प्लॉट या किसी कॉलोनी में नया घर खरीदने जा रहे हैं तो पहले उसकी वैधता की जांच जरुर कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment