Haryana Mausam – हरियाणा समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इसलिए काफी दिनों से आंधी- तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है जिसकी वजह से मौसम कॉल बना हुआ है। अप्रैल के महीने में भी ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन अब हरियाणा समेत कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है। आईएमडी ने हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के आगामी मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।
देश के ज्यादातर राज्य में अब बारिश का दौर थम गया है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में अभी भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और ठंड का एहसास हो रहा है। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। अब उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। बारिश रुकने के बाद अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है जिसकी वजह से गर्मी ने सतना शुरू कर दिया है।
15 अप्रैल के बाद कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली (Delhi NCR Mausam) में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 15 अप्रैल के बाद दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा समेत कई राज्यों में गर्मी अपने तेवर तीखे करना शुरू कर देगी। हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में एक-दो दिन में लू चलने जैसी स्थिति बन सकती है।
तापमान में होगी बढ़ौतरी
आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगले सप्ताह तक किसी नई मौसमी प्रणाली की एक्टिव होने की कोई संभावना नहीं है। जिसकी वजह से मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा और दिन भर तेज धूप निकलने से भयंकर गर्मी का एहसास होगा।
हालांकि अभी दिन का तापमान सामान्य से नीचे और रात का तापमान सामान्य के ऊपर बना हुआ है। इन दोनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 18 से 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है जिस दिन के समय भयंकर गर्मी महसूस हो रही है और सुबह शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।
भारी बारिश से काफी नुकसान
मार्च के आखिरी 10 दोनों और अप्रैल की शुरुआत में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने से दैनिक जीवन पर भारी प्रभाव डाला है। अप्रैल की शुरुआत में फैसले तैयार हो जाती हैं और इस बार भारी बारिश होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
यहां रहा सबसे कम और ज्यादा पारा
सोमवार को लगभग सभी जिलों में सुबह से शाम तक मौसम बिल्कुल साफ रहा और तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रोहतक में 35.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वही सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस करनाल में दर्ज किया गया। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 15 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है और अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े में बार-बार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान लगातार बादलों की आवाजाही, तेज आंधी तूफान, हल्की बारिश (Rain Alert) तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की वजह से दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आई है जिसकी वजह से अप्रैल के महीने में फरवरी वाली ठंड का एहसास हुआ है।
क्या फिर से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा (Haryana Weather), एनसीआर और दिल्ली से अब आगे निकल चुका है। इस मौसम प्रणाली के आगे निकलने के बाद उत्तरी हवाओं की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन अब दवाओं की दिशा पश्चिम होने से तापमान में फिर से तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग (Mausam Update) का कहना है कि आने वाले दिनों में भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना है इस बार गर्मी पिछले साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बच्चे पर्याप्त मात्रा में पानी पिए सांस और नींबू पानी का सेवन करें।
जानिये हरियाणा के जिलों में कितना रहा तापमान
रविवार यानी कल हरियाणा (Haryana Temperature) के अंबाला में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 30.37 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 17.5 और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, रोहतक में न्यूनतम पर 19.2 और अधिकतम पर 35.3 डिग्री सेल्सियस, सोनीपत में कल न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। पलवल में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री और अधिकतम 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।