Mahindra Scorpio N : महिन्द्रा की सबसे पॉपुलर कारों में Mahindra Scorpio N टॉप गाड़ियों में आती है। भारतीय मार्केट में इस गाड़ी का क्रेज देखने को मिलता है, लेकिन बजट के चलते कई लोग Scorpio N को नहीं खरीद पाते हैं, लेकिन आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने वाले हैं कि कैसे आप Scorpio N खरीदने पर कीमत के हिसाब से डाउनपेमेंट देकर एसयूवी घर ला सकते हैं।
इस कार का क्रेज हर वर्ग में
देश की पॉपुलर गाड़ी में महिंद्रा स्कॉर्पियो N का नाम शामिल है। वैसे तो महिन्द्रा की अन्य सेगमेंट की गाड़िया भी भारतीय मार्केट में धमाल मचा रही है, लेकिन महिन्द्रा Scorpio N गाड़ी का क्रेज हर वर्ग के लोगों में झलकता है। अगर आप भी इस एसयूवी को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो खबर में जानिए कि इसके लिए आपकी डाउनपेमेंट कितनी बनेगी और हर महीने कितनी EMI जमा करनी होगी।
Scorpio N कार की कीमत
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि महिन्द्रा की Scorpio N कार 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ आती है। महिन्द्रा की ये एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ आती है। कीमत की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत की शुरुआत 13.49 लाख रुपये से होती है।
कैसे तय होंगी लोन की ब्याज दरें
महिंद्रा स्कॉर्पियो N खरीदने से पहले आपको मॉडल को तय करना होता है। जैसे कि अगर आप महिंद्रा की इस एसयूवी के Z2 पेट्रोल वेरिएंट को खरीदते हैं, तो इस एसयूवी की ऑन-रोड कीमत 16.50 लाख रुपये के आस-पास है। इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको बैंक से 14,19,167 लाख रुपये का कार लोन मिल जाएगा। इस कार लोन पर जो ब्याज दरें लगेंगी, वो इस बात पर डिपेंड करती है कि आप इस गाड़ी पर कितने समय के लिए लोन ले रहे हैं। कार लोन की समय सीमा के अनुसार ही आपको हर महीने EMI का भुगतान करना होगा।
कितनी करनी होगी डाउनपेमेंट
अगर आप महिन्द्रा की इस एसयूवी को खरीदने के लिए 1,00,000 रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं तो चार साल के लिए 9.8 प्रतिशत की ब्याज से मंथली तकरीबन 37,323 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, अगर आप इस एसयूवी पर लोन के लिए 2,00,000 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं और 4 साल के कार लोन पर 9.8 प्रतिशत की ब्याज लगने पर आपको मंथली 34,796 रुपये ईएमआई के तौर पर जमा करना होगा ।
हर महीने इतनी भरनी होगी EMI
अगर आप इस एसयूवी की खरीदी के लिए 6 साल के लिए लोन लेते हैं तो इसके लिए आपको हर महीने 25,374 रुपये जमा करने होंगे। अगर आप शुरुआत में ही महिंद्रा स्कॉर्पियो खरीदने के लिए 3,00,000 रुपये डाउन पेमेंट जमा कर देते हैं तो 5 साल के लोन पर 9.8 प्रतिशत की ब्याज दरों के हिसाब से आपको हर महीने 23,532 रुपये के आस-पास जमा करने होंगे।