Haryana से यूपी तक सफर होगा आसान, बनेगा 72Km लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

Haryana News – देशभर में राज्यों और जिलों को एक साथ जोड़ने के लिए सरकार नए-नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण करवा रही है। अब हरियाणा, यूपी और दिल्ली के बीच सफर आसान और सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने वाली है। दरअसल, सरकार ने बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 72 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की योजना बनाई है।

अब तीन राज्यों का सफर होगा आसान –

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली की कनेक्टिविटी में अब सुधार होने वाला है। सरकार ने इन तीनों राज्यों के बीच एक नया एक्सप्रेसवे बनाने की योजना बनाई है। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से यूपी, दिल्ली और हरियाणा तीनों एक दूसरे के साथ जुड़ जाएंगे। इसके लिए 72 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressway) बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से सफर आसान, सुरक्षित और तेज हो जाएगा। इसके साथ ही तीनों राज्यों की आर्थिक व्यापारिक गतिविधियों में भी सुधार होगा।

1350 करोड़ रुपये में तैयार होगा नया एक्सप्रेसवे –

इस नए एक्सप्रेसवे के बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को जिम्मेदारी सौंप गई है। इस परियोजना पर 1350 करोड से ज्यादा पैसे खर्च किए जाएंगे। इस नए एक्सप्रेसवे के लिए 700 करोड रुपए में भूमि अधिग्रहण का काम होगा। हरियाणा के पलवल शहर इस एयरपोर्ट को नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) के साथ भी कनेक्ट करेगा। इस नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ा जाएगा।

पलवल से अलीगढ़ के बीच 72 किलोमीटर लंबा मार्ग फिलहाल सही हालत में नहीं है। इस रूट पर नया एक्सप्रेसवे बनने से यह सफर केवल 30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। सरकार ने दावा किया है कि इस एक्सप्रेसवे पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे।

दोनों तरह से बनाया जा रहा एक्सप्रेसवे –

इस एक्सप्रेसवे की खास बात यह है कि इसके निर्माण के लिए दोनों तरफ से काम किया जा रहा है। हरियाणा के पलवल शहर से एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यूपी बॉर्डर की ओर से अलीगढ़ टप्पल रोड पर भी काम प्रगति पर है। यहां पर सड़कों के किनारे अवैध कब्जे हटाने का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत सबसे पहले खैर इलाके में नया बाईपास बनाया जाएगा।

नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressway) 33 गांव से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 1350 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दो बड़े एक्सप्रेसवे के साथ भी कनेक्ट होगा। NHAI ने इस एक्सप्रेसवे को अगले 18 महीना में तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

1 लाख से ज्यादा वाहन चालकों को मिलेगा सीधा फायदा –

अलीगढ़ पलवल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने के बाद यमुना नदी पर एक ब्रिज भी बनाया जाएगा। इसके बनने से हरियाणा और वेस्ट यूपी के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी। अलीगढ़ यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल, नोएडा, दिल्ली, पलवल और गुरुग्राम तक रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। इस रूट से हर दिन 1 लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं जिन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।

यमुना एक्सप्रेसवे के साथ यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) कनेक्ट होगा। नोएडा और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। पलवल अलीगढ़ एक्सप्रेसवे टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ेगा।

नया एक्सप्रेसवे बनने से होगा यह फायदा –

अलीगढ़ पलवल एक्सप्रेसवे (Aligarh Palwal Expressway) के बनने से स्थानीय श्रमिकों, इंजीनियरों और सप्लाई चैन के लोगों को रोजगार मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से लेकर पलवल तक औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं पैदा होगी। कॉरिडोर के किनारे कई नए लॉजिस्टिक हब, गोदाम और छोटी औद्योगिक इकाइयां लगेंगे, जिससे हरियाणा, दिल्ली और यूपी का आर्थिक विकास होगा।

Leave a Comment