Haryana News : नहर के किनारे 4700 करोड़ की लागत से बनेगी एलिवेटेड सड़क, हरियाणा से दिल्ली का सफर होगा आसान

Haryana News – हरियाणा और दिल्ली की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राजधानी और हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब दिल्ली और हरियाणा का सफर आसान होने वाला है। दरअसल, सरकार ने 4700 करोड़ रुपये की लागत से नई एलिवेटेड सड़क बनाने की योजना तैयार की है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –

यहां बनेगी नई एलिवेटेड सड़क –

हरियाणा और दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुकरबा चौक जैसे व्यस्त इलाकों को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए मुनक नहर के किनारे एक 20 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क (New elevated road news) बनाने की योजना तैयार की है। इस सड़क के बनने से दिल्ली में ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। सरकार ने सड़क के निर्माण की जिम्‍मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को दी है।

सिग्नल-फ्री बनेगी नई एलिवेटेड सड़क –

नई सड़क (New elevated road) को मुनक नहर के समानांतर बनाया जाएगा। इस कॉरिडोर के पूरा होने से उत्तर-पश्चिम दिल्ली के इंद्रलोक इलाके को सीधे बवाना से कनेक्ट हो जाएगा। मौजूदा समय में इन क्षेत्रों के बीच सफर करना काफी ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि संकरी गलियां होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में सरकार ने यहां पर नई सड़क बनाने का ऐलान किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह सड़क पूरी तरह से सिग्नल-फ्री बनाया जाएगा।

40 प्रतिशत कम हो जाएगा यात्रा का समय –

इस रोड के तैयार होने से दिल्ली के आंतरिक हस्सों में सफर करना आसान और तेज हो जाएगा, बल्कि हरियाणा की ओर जाने वाले वाहनों को भी एक सीधा रास्ता मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से यात्रा के समय में 40 प्रतिशत की कमी आएगी। प्रोजेक्ट के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है, जल्द ही रिपोर्ट फाइनल हो जाएगी।

4700 करोड़ की लागत से बनेगी नई रोड –

दिल्ली सरकार इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए NHAI को 4,700 करोड़ रुपये देगी। इस रोड के निर्माण की पूरी जिम्मेदारी NHAI के पास होगी, लेकिन दिल्ली का लोक निर्माण विभाग (PWD) परियोजना की फंडिंग, भूमि की स्वीकृति और स्थानीय नगर निकायों और एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने की निगरानी करेगा। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस प्रोजेक्ट को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

दिल्ली और हरियाणा के बीच सफर होगा आसान –

मुनक नहर (Munak Canal in Delhi) हरियाणा और दिल्ली के बीच जल आपूर्ति की एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन है। इसे पानी की बर्बादी रोकने और राजधानी को विश्वसनीय जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था। CM रेखा गुप्ता ने पहले ही साफ कर दिया था कि दिल्ली सरकार इस नहर के रखरखाव की जिम्मेदारी लेने की योजना बना रही है और इस विषय पर हरियाणा सरकार से सैद्धांतिक सहमति भी मिल चुकी है।

अब इसी जलमार्ग के बुनियादी ढांचे का उपयोग सड़क निर्माण की नींव के रूप में किया जाएगा, जिससे कम लागत और कम समय में दिल्ली और हरियाणा के बीच सफर हो सकेगा।

Leave a Comment