Hisar News : किसानों के लिए खास खबर, ट्यूबवेल कनेक्शन की बिजली स्पलाई का टाइम टेबल बदला

Hisar News : किसानों को राहत प्रदान करते हुए सरकार की तरफ से बड़ा अपडेट जारी किया गया है। आपको बता दे कि अब हरियाणा के हिसार जोन में ट्यूबल कनेक्शन की बिजली सप्लाई के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं ट्यूबल कनेक्शन के बिजली टाइम टेबल से जुड़े इस अपडेट के बारे में विस्तार से।


हिसार जिले में ट्यूबल कनेक्शन (Tubal connection in Hisar district) से जुड़े किसानों तथा अन्य बिजली उपभोक्ताओं को अब नए शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई दी जाएगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (South Haryana Power Distribution Corporation) की तरफ से इसको लेकर सर्कुलर जारी कर दिया गया है। नए नियमों के तहत अब ट्यूबल कनेक्शन से जुड़े उपभोक्ताओं (Consumers connected to tubular connections) को प्रतिदिन 8 घंटे की बिजली सप्लाई मिलेगी।


क्या रहेगा नया टाइम टेबल


विभाग की तरफ से आप ट्यूबल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को नए शेड्यूल के तहत बिजली सप्लाई (Power supply under new schedule) मिल पाएगी। बिजली विभाग की तरफ से नई टाइम टेबल की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। ट्यूबल कनेक्शन उपभोक्ताओं को रात 10:00 बजे से सुबह 5:30 तक और शाम को 5:30 से 6:30 तक बिजली सप्लाई मिलेगी। निगम की तरफ से सीई, एसई, एसडीओ, जेई और अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस नई समय-सारणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही, उपभोक्ताओं को भी तय समय के अनुसार ही बिजली का उपयोग (electricity usage) करने के लिए कहा गया है।


पीटी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी 3 फेज बिजली सप्लाई नए शेड्यूल के तहत दी जाएगी, यानी उन्हें भी रात 10 बजे से सुबह 5:30 बजे तक और शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक बिजली मिलेगी।


सिंगल फेस की बिजली सप्लाई (single phase power supply) सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे और शाम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक मिलेगी।


बिजली विभाग के अनुसार, (electricity department) इस नए शेड्यूल को लागू करने का उद्देश्य बिजली वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाना और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से बिजली उपलब्ध कराना है। इससे किसानों को सिंचाई कार्य में सुविधा होगी और बिजली प्रबंधन भी अधिक प्रभावी बनेगा।


बिजली कट से लोगों को हो रही परेशानी


लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ हिसार शहर में समय-समय पर बिजली कट लगने शुरू हो गए हैं और मॉडल टाउन एक्सटेंशन, इंदिरा कॉलोनी, मोती बाजार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तथा सेक्टर 1-4 के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते कल इन क्षेत्रों में बार-बार बिजली कट लगने से की वजह से तकरीबन 8000 से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। क्षेत्रवासी सुनील, कपिल, सुंदर और राधेश्याम की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बिना सूचना दिए शहर में बार-बार बिजली कट लगाए जा रहे हैं और जब उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत की जाती है तो उनकी सुनवाई भी नहीं होती है।

Leave a Comment