Ola New Electric scooter : भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं में इलेक्ट्रिक स्कूटर का खूब क्रेज देखा जा रहा है। इसी बीच ओला कंपनी की तरफ से भारतीय बाजारों में नया और किफायती स्कूटर लॉन्च किया गया है। इस नए स्कूटर की लॉन्चिंग से TVS, Bajaj की टेंशन बढ़ने वाली है।
ओला ने रखे हैं मजबूती से कदम
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ओला कंपनी ने पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में ओला कंपनी ने मार्केट में किफायती रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। अगर आप भी कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ओला का ये स्कूटर आपके लिए बेस्ट हो सकता है। खबर में जानिए इस स्कूटर के फीचर्स और की मत के बारे में विस्तार में-
कौन सा नया स्कूटर हुआ लॉन्च
ओला कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट S1 X+ 5.2 kWh की लॉन्चिंग कर दी है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी स्कूटर की रेंज और इसमें इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी है। ओला कंपनी की ओर से इस स्कूटर को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ 15 अप्रैल तक ही मान्य है। इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीधी टक्कर TVS IQube और बजाज चेतक जैसे मॉडलों से होगी।
स्कूटर में मिलेगी हाई-टेक बैटरी
ओला कंपनी ने इस स्कूटर में अपनी खुद की तैयार की हुई 4680 भारत सेल टेक्नोलॉजी का यूज किया है। वैसे तो अब तक ऐसी हाई-टेक बैटरी सिर्फ महंगे और प्रीमियम स्कूटर्स में ही देखी जाती थी, लेकिन ओला अब इस नए स्कूटर में ऐसी हाई-टेक बैटरी साधारण ग्राहकों के लिए लेकर आई है। कंपनी के अनुसार इससे उन लोगों को फायदा होगा, जो रेंज और ज्यादा कीमत के चलते इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते हैं।
S1 X+ 5।2 kWh की खूबियां
फीचर्स की बात करें तो ओला के इस स्कूटर में S1 X+ 5.2 kWh परफॉरमेंस और सुविधा का बेस्ट पैकेज है। स्कूटर में 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर लगी है। कंपनी का कहना है कि अगर इस स्कूटर को एक बार फुल चार्ज किया जाए तो इस स्कूटर से 320 किलोमीटर तक का सफर तय किया जा सकता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा है।
सेफ्टी के तौर पर ओला कंपनी ने स्कूटर में Brake-by-Wire टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिससे सफर के दौरान ड्राइवर का कंट्रोल बेहतर रहता है।
मौजूदा पोर्टफोलियो होगा ओर मजबूत
ओला कंपनी ने दावा किया है कि वे खुद से ही बैटरी सेल बनाने से लेकर पूरा वाहन तैयार करने तक का काम कर रहे हैं। इससे इनोवेशन की रफ्तार बढ़ने के साथ ही लागत में भी कमी आती है। उनके अनुसार S1 X+ 5.2 kWh देा के हर नागरिक तक इलेक्ट्रिक वाहन पहुंचाने की दिशा में अहम पहल है।
बता दें कि ओला का ये नया स्कूटर पोर्टफोलियो की पकड़ को मजबूती देगा। कंपनी पहले से ही Gen 3 S1 रेंज के तहत S1 Pro+ और S1 Pro जैसे प्रीमियम मॉडल की बिक्री कर रही है। इसके साथ ही ओला कंपनी ने हाल ही में मोटरसाइकिल सेगमेंट में पहल की है।