Haryana की कनेक्टिविटी अन्य राज्यों के साथ बढ़ाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब हरियाणा और यूपी के बीच सफर आसान और तेज होने वाला है। दरअसल, दोनों राज्यों के बीच नया 75 किलोमीटर लंबा नया हाईवे बनाया जा रहा है। इस हाईवे के चालू होने से आवगमन आसान होगा और दोनों राज्यों की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। चलिए जानते हैं –
हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार एक के बाद एक नया एक्सप्रेसवे और हाईवे बनवा रही है। अब दोनों राज्यों के बीच एक और नया हाईवे बनाया जा रहा है। हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए हाईवे का निर्माण कार्य 20 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। इस हाईवे को अलीगढ़ से पलवल तक बनाया जाएगा। इस नए हाईवे (New Highway News) के निर्माण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंपी गई है। NHAI ने इस प्रोजेक्ट को अगले डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
इन शहरों को मिलेगा नए हाईवे का फायदा –
अलीगढ़ से पलवल तक नया हाईवे (New Highway) बनने से अलीगढ़ से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और हरियाणा के अन्य शहरों तक सफर आसान, सुरक्षित और तेज हो जाएगा।
31 गांव की जमीन बनेगी सोना –
हरियाणा और यूपी के बीच बनने वाले 75 किलोमीटर लंबे नए हाईवे (Haryana-UP New Highway) के लिए अलीगढ़ जिले के 31 गांवों की भूमि अधिग्रहित की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डेढ़ हजार किसानों से जमीन लेकर प्रशासन ने मुआवजा जारी कर दिया है। कुल 650 करोड़ रुपये के मुआवजे में से करीब 500 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं, जबकि शेष राशि का भुगतान अंतिम चरण में किया जाएगा। इस हाईवे के आसपास लगती जमीन की कीमतें आसमान छूने लगेगी।
हाईवे के साथ बनेगा नया बाईपास –
इस परियोजना पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खास बात यह है कि मार्ग के 30 किलोमीटर से ज्यादा हिस्से में नए बाइपास (new bypass) बनाए जा रहे हैं। खैर और जट्टारी जैसे कस्बों को जोड़ने के लिए नया बाईपास बनाया जाएगा। इससे भारी वाहनों को शहरों के भीतर प्रवेश न करना पड़े और जाम की समस्या कम हो जाएगाी। खैर क्षेत्र में बाइपास निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
NCR से जुड़ेगा अलीगढ़ –
इस हाईवे के बनने से कई शहरों और गांव की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। टप्पल में इसका जुड़ाव यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से होगा, जबकि पलवल में यह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के साथ कनेक्ट होगा। इससे अलीगढ़ सीधे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख एक्सप्रेसवे नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगा।
84 करोड़ की लागत से पुरानी सड़कों की होगी मरम्मत –
नए हाईवे के निर्माण के साथ ही पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम भी किया जा रहा है। कस्बों के अंदर जर्जर सड़कों के कारण दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति बन जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को 84 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है और मरम्मत कार्य को गति दी जा रही है।
नए टोल प्लाजा का भी होगा निर्माण –
बता दें कि इस परियोजना के तहत रजपुरा गांव के पास नया टोल प्लाजा (New Toll Plaza) भी बनाया जाएगा। खैर और जट्टारी क्षेत्र में करीब 33किमी लंबा फोरलेन बाइपास बनाया जा रहा है। इसके अलावा खैर से अंडला तक 10 किलोमीटर और जट्टारी में 3 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इन सभी परियोजना के पूरा होने से हरियाणा और यूपी की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।