Senior Citizens FD Rates : अप्रैल में ये बैंक दे रहे FD पर सबसे ज्यादा ब्याज

Senior Citizens FD Rates – अगर आप घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, इस समय देश के कई बैंक एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। एफडी में आप अपनी मेहनत की कमाई जमा करके कम समय में अच्छा खास ब्याज कमा सकते हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं अप्रैल में देश के कौन से बैंक सबसे अधिक इंटरेस्ट दे रहे हैं।

रिटायरमेंट के बाद यानी 60 साल के बाद लोग अपनी मेहनत की कमाई को सेफ रखने और नियमित इनकम पाने पर अधिक ध्यान देते हैं। ऐसे में एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) सीनियर सिटीजन के लिए एक बेस्ट निवेश विकल्प है जहां पर पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और गारंटीड रिटर्न मिलता है। शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का एफडी की ब्याज दरों पर कोई असर नहीं होता है।

अगर आप एफडी (FD Rate) में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सही मौका हो सकता है, क्योंकि अप्रैल 2026 में देश के कई सरकारी और प्राईवेट बैंक सीनियर सिटीजन्स के लिए आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। ये FD स्कीमें सुरक्षित, कम जोखिम वाली और तय रिटर्न देने वाली होती हैं, जिससे रिटायर्ड लोगों के लिए भविष्य की जरूरतों को संभालना आसान हो जाता है।

पंजाब एंड सिंध बैंक FD ब्याज दर –

पंजाब एंड सिंध बैंक(Punjab & Sind Bank FD Interest Rate) अप्रैल महीने में अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। बैंक 666 दिनों की FD पर लगभग 7.25% का ब्याज ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र FD ब्याज दर –

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra FD Interest) 400 दिनों वाली एफडी पर 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

PNB बैंक एफडी ब्याज दर –

पंजाब नेशनल बैंक (PNB FD Interest Rate) 444 दिनों की एफडी पर 7.1 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रहा है।

BOB और केनरा बैंक एफडी ब्याज दर –

बैंक ऑफ इंडिया (BOB FD Interest Rate) और केनरा बैंक (Canara Bank FD Interest) भी करीब 7.1 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। SBI बैंक में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी करवा सकते हैं। मौजूदा समय में बैंक 5 से 10 साल की FD पर लगभग 7.05 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।

BOB बैंक लंबे पीरियड की एफडी पर 7% तक का रिटर्न दे रहा है। ये बैंक 1 से 3 साल की अवधि वाली एफडी पर 6.6 प्रतिशत से 6.8 प्रतिशत तक ब्याज प्रदान कर रहा है।

FD करवाने से पहले जान लें ये बात –

अगर आप एफडी में निवेश (FD Investment) कर रहे हैं तो आपको कई चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। सबसे पहले बैंक की सुरक्षा और भरोसे को प्राथमिकता दें। इसके बाद किसी भी बैंक में एफडी करवाने से पहले सभी बैंकों की एफडी ब्याज दरों की तुलना करें। इससे आपको यह पता चलेगा कि कौन सा बैंक अधिक ब्याज दे रहा है, क्योंकि 0.50 प्रतिशत ब्याज का फर्क होने पर भी बड़ा नुकसान हो सकता है।

इसके बाद बैंक में यह जरूर पता करें कि मैच्योरिटी से से पहले FD तोड़ने पर चार्ज यानी पेनाल्टी (Penalty for breaking FD) कितनी लगेगी। इसके अलावा एफडी पीरियड का सही चुनाव करें। आप कितने लंबे समय के लिए पैसे निवेश करना चाहते हैं कि बैंक में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी करवा सकते हैं। दरअसल, लंबे समय के लिए एफडी करवाने पर बैंकों की ओर से ब्याज भी अधिक मिलता है।

Leave a Comment