IMD Weather : 18 अप्रैल तक इन राज्यों में होगी बारिश, यहां गिरेंगे ओले

IMD Weather – उत्तर भारत के राज्यों में अब भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आए दिन तापमान में बढ़ौतरी हो रही है और लू चलने जैसी स्थिति बन गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम बदल रहा है। IMD ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के विभिन्न राज्यों में तेज आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं 18 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि कहां-कहां होगी।

देशभर के अलग-अलग राज्यों में अब मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं पर भयंकर गर्मी पड़ रही है तो वहीं कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, 17 से 18 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के कई इलाकों में आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD ने 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 17 से 19 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी और बर्फबारी भी देखने को मिलेगी।

हरियाणा-पंजाब में इस दिन होगी बारिश –

मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक, 17 और 18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा (Punjab-Haryana Mausam) और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना है। इस दोरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंट तक रह सकती है। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल –

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 17 से 18 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 17 अप्रैल को आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। अलग अलग जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश भी होगी। मौसम विभाग (Mausam Update) ने कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

यहां होगी बहुत तेज बारिश –

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने अरुणाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ बहुत तेज बरसात होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, असम, मेघालय और नागालैंड में 18 अप्रैल को कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत में इस दिन होगी बारिश –

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग (kal ka mausam) ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 अप्रैल तक बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके अलावा, 17 से 20 अप्रैल के दौरान ओडिशा में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी बदलेगा मौसम –

मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 17 और 18 अप्रैल के दौरान तटीय और आंतरिक कर्नाटक बिजली चमकने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Comment