Hisar News : हिसार से कईं ट्रेनों का रूट किया छोटा, कुछ ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Hisar News : ट्रेन के माध्यम से सफर करना हर कोई पसंद करता है क्योंकि ट्रेन से सफर करने में पैसे और समय दोनों की बचत होती है। हाल ही में हिसार रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है तो कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। अगर आप भी आने वाले दिनों में हिसार से कोई ट्रेन पकड़ने की प्लानिंग कर रहे है तो आइए जान लेते है रेलवे विभाग की तरफ से जारी की गई इस लिस्ट के बारे में विस्तार से।


भारतीय रेलवे (Indian Railways News) की तरफ से अपनी यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे की तरफ से जब भी अपनी ट्रेनों के टाइम टेबल (train time table) में बदलाव किया जाता है या कोई ट्रेन रद्द कर दी जाती है तो अपने यात्रियों को समय रहते ही अपडेट कर दिया जाता है। अब हिसार रेलवे स्टेशन (Hisar Railway Station) से कई ट्रेनों के रूट को छोटा कर दिया गया है और कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है।


इस कारण बदला रूट और ट्रेनें हुई रद्द


हिसार से जोधपुर रूट पर चलने वाली यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है क्योंकि बीकानेर रूट पर विकास कार्य के चलते हुए कई ट्रेनों के रूट को छोटा कर दिया गया है तथा कई ट्रेनों को रद्द (list of cancelled trains) भी कर दिया गया है।


रेलवे की तरफ से जारी किए गए इस नए अपडेट (Railway New Updates) के माध्यम से आप चेक कर सकते हैं कि किस रूट पर कौन सी ट्रेन कैंसिल रह सकती है। रेलवे विभाग की तरफ से बताया गया है कि ट्रेन संख्या 14892 जो कि हिसार से जोधपुर तक चलती है वह 15 से 30 अप्रैल तक चूरू से शुरू होगी जबकि हिसार और चूरू के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14823 जो की जोधपुर से रेवाड़ी के लिए चलती है वह अप्रैल महीने में लोहारू तक ही संचालित होगी। ट्रेन संख्या 22915 जो की बांद्रा टर्मिनस से हिसार तक चलती है वह 27 अप्रैल को चूरू तक और ट्रेन संख्या 22916 जोकि हिसार से बांद्रा टर्मिनस पर चलती है वह 28 अप्रैल को चूरू से संचालित होगी।


ट्रेन संख्या 14823 जो की जोधपुर से रेवाड़ी के लिए चलती है वह 25 से 28 अप्रैल तक और ट्रेन संख्या 148 24 जोकि रेवाड़ी से जोधपुर तक चलती है वह 26 से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द रहने की वजह से यात्रियों को असुविधा हो सकती है।


अमृतसर तक ट्रेन का विस्तार


रेलवे की तरफ से यात्री को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार रेलवे लाइन का विस्तार (extension of railway line) भी किया जा रहा है तथा ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जा रहा है। अब हिसार, बवानी खेड़ा तथा भिवानी के रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने भिवानी से हिसार होते हुए धुरी चलने वाली ट्रेन संख्या 54631 का विस्तार अमृतसर तक करने को लेकर मांग उठाई है। बवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि (MLA Kapoor Singh Valmiki) की तरफ से रेल मंत्री को इससे जुड़ा एक पत्र भी भेजा गया है।


मीडिया रिपोर्ट्स में दैनिक यात्री संघ के सदस्य आकाश, अंकुर, सुरेंद्र, प्रवीण, सोनिया, अनीता और पूजा की तरफ से बताया गया है की भिवानी से चलने वाली भिवानी वाया हिसार धुरी ट्रेन संख्या 54631 भिवानी, बवानी खेड़ा, हांसी तथा हिसार से हजारे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाती है। अमृतसर जाने वाले यात्री भी इस ट्रेन का सहारा लेते हैं लेकिन आगे जाकर उन्हें दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती है।


रेलवे में सफर (Indian Railway News) करने वाले रोजाना के यात्रियों की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इस ट्रेन का विस्तार (train extension) अमृतसर तक किया जाए तो उन्हें काफी ज्यादा सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अमृतसर की तीर्थ यात्रा करने वाले व्यापारिक कार्य तथा अन्य कामों से जाने वाले यात्रियों को भी इस रूट से काफी ज्यादा फायदा होगा।

Leave a Comment