Aaj ka Rashifal : गृह नक्षत्रों को देख कर ही राशिफल की गणना की जाती है। राशिफल के आधार पर हम अपने जीवन में आने वाली कठिनाईयों के बारे में पहले से ही पता करके सरल रास्ता ढूंढ सकते हैं। आज 16 अप्रैल के दिन भी कई राशि वाले जातकों की किस्मत चमकने वाली है। आइए राशिफल के अनुसार जान लेते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
दुनिया भर में ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत (Today Rashifal) राशिफल देखकर ही करते हैं। आज 16 अप्रैल वीरवार के दिन भी राशिफल में लोगों की किस्मत से जुड़ी कई बातें बताई गई है। आज कई लोगों को मेहनत में सफलता मिलने वाली है तो कोई लोगों को हर कदम सावधानी से रखने की सलाह दी गई है। आइए जान लेते हैं आज 16 अप्रैल वीरवार के दिन आपकी राशि में किस तरह के योग बन (Aaj ka Rashifal) रहे हैं।
मेष राशि
इस राशि (Aries Horoscope) के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। बिजनेस में सफलता मिलने की संभावना है तो वही सरकारी क्षेत्र में अटके हुए काम पूरे होने के योग दिखाई दे रहे हैं। परिवार के साथ भी बैठकर अच्छी बातें करने का समय मिलेगा तथा मानसिक शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग लाल शुभ अंक 9
वृषभ राशि
इस राशि (Taurus Horoscope) वाले लोगों को आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन रिश्तेदारों से बहस करने से बचना होगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहना सही रहेगा और घरेलू जरूरत में पैसे खर्च होने की संभावना है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है।
शुभ रंग सफेद शुभ अंक दो
मिथुन राशि
इस राशि (Gemini Horoscope) के लोगों को आज बिजनेस के मामले में सफलता मिलने की संभावना है, वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बताने का मौका मिलेगा तो वही लालच में आकर गलत निर्णय लेना नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।
शुभ रंग हरा शुभ अंक 5
कर्क राशि
इस राशि (Cancer Horoscope) के लोगों को आज निवेश के मामले में फायदा हो सकता है। पिछले समय से चल रही बीमारी से भी छुटकारा मिल सकता है और जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बने रहने की संभावना है।
शुभ रंग सफेद शुभ अंक 7
सिंह राशि
इस राशि (Leo Horoscope) के लोगों के लिए आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटे-मोटे झगड़े होने की संभावना भी है वही खर्च करते वक्त कंट्रोल करना जरूरी है वरना बजट भी कर सकता है।
शुभ रंग सुनहरा
शुभ अंक 1
कन्या राशि
इस राशि (Virgo Horoscope) के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। बिजनेस के मामले में ज्यादा फोकस करने की जरूरत है, वही बिना जरुरत के खर्चों पर लगाम लगानी होगी। मानसिक तनाव रहने की संभावना है।
शुभ रंग सुनहरा शुभ अंक 1
तुला राशि
इस राशि (Libra Horoscope) के लोगों के लिए आज का दिन खुशी भरा रह सकता है। अधूरे सपने पूरे होने की संभावना है तो करियर से जुड़ी भी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में शानदार अंक मिलने की संभावना है और दिन के समय सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। फायदा होने की काफी संभावना है और पार्टनर के साथ आज का दिन यादगार बन कर रह सकता है।
शुभ रंग नीला शुभ अंक 8
वृश्चिक राशि
इस राशि (Scorpio Horoscope) के लोगों को आज काम के प्रति जागरूक रहना होगा और अगर खर्चो पर कंट्रोल किया जाए तो फायदा होने की भी संभावना है। रिश्तेदारों के साथ विवाद करने से बचना होगा तथा इस राशि के जातकों की विवाह से जुड़ी चर्चा आगे बढ़ सकती है और पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग मेहरून शुभ अंक 3
धनु राशि
इस राशि (Sagittarius Horoscope) के लोगों को सपना पूरा करने का मौका मिलेगा तथा व्यापार में कमाई होने की संभावना है। दिन भर की भाग दौड़ के बाद शाम का समय परिवार के साथ सुकून भरा रहेगा। दिन में थकान हो सकती है लेकिन मानसिक संतुष्टि बनी रहेगी।
शुभ रंग पीला शुभ अंक 4
मकर राशि
इस राशि (Capricorn Horoscope) के लोगों का दिन आज उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं ऐसे में सावधान रहना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। निवेश करने से पहले भी किसी एक्सपर्ट्स की सलाह लेना जरूरी होगा। इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन पार्टनर के साथ काफी अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग आसमानी शुभ अंक 10
कुंभ राशि
इस राशि (Aquarius Horoscope) के लोगों के लिए आज का दिन यादगार भर रह सकता है। अधूरी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है वहीं स्वास्थ्य के प्रति भी ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और जीवनसाथी के साथ सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलने की संभावना है।
शुभ रंग नीला
शुभ अंक 11
मीन राशि
इस राशि (Pisces Horoscope) के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने की संभावना है तथा राशिफल में व्यापार और नौकरी में संभाल कर चलने से जुड़े योग बताए जा रहे हैं। परिवार और दोस्तों के साथ मतभेद होने की संभावना है लेकिन शांति बनाए रखने से फायदा भी हो सकता है। वाहन चलाते वक्त आज आपको सावधानी बरतनी होगी और आज इस राशि के लोगों के विवाह के योग भी दिखाई दे रहे हैं।
शुभ रंग केसरिया शुभ अंक 12