Gold Silver Rates 16 April : सोने और चांदी की लुटिया डूबी, जानें कितनी हो गई अब कीमत

Gold Silver Rates 16 April : सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है। सोने और चांदी की एक बार फिर ले लुटिया डूबती नजर आ रही है। दस ग्राम सोना आम आदमी के लिए खरीदना अब पहले से कुछ सस्ता पड़ेगा। हालांकि, इतनी भी कम कीमत नहीं हुई कि बहुत सहज तरीके से ज्वेलरी खरीदी जा सके। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की कीमतों के बारे में- 

कल तेजी के बाद फिर से सोना अपनी तीन दिन पुरानी राह पर लौट आया है। यानी की सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। गिरावट के बाद सोना और चांदी निवेशकों के लिए कुछ हद तक नुकसान का एसेट साबित हुई है। चलिए जानते हैं सोने चांदी के ताजा दाम क्या चल रहे हैं। 

इस वजह से आई है गिरावट
 

सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों एक निश्चित लेवल के अंदर बनी हुई है। इसके पीछे का कारण अमेरिका और ईरान का युद्ध व अमेरीकी राष्ट्रपति की बयानबाजी है। जब भी कोई हलचल होती है तो कीमतों में गिरावट दिखती है, वहीं थोड़ी सी स्थिति सामान्य होने पर कीमतें रॉकेट हो जाती हैं। 

क्या चल रही हैं चांदी की कीतम

एमएसीएक्स पर चांदी की कीमतों की बात करें तो 2,50,847 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। हाल में चांदी में 1,903 यानी कि 0.75% की गिरावट देखी जा रही है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,48,720 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है तो वहीं अधिकत भाव 2,55,617 रुपये पर भी चला गया था। चांदी का ओपन प्राइस 2,54,343 रुपये दर्ज किया गया तो वहीं, पिछला बंद भाव 2,52,750 रुपये दर्ज किया गया था। 


एमसीएक्स पर सोने की कीमत
 

एमसीएक्स पर सोने की कीमत कल के मुकाबले एक बार तो 1 हजार से भी ज्यादा गिर गई थी। वहीं हाल में सोने के दाम 1,54,576 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे हैं, जो कल के मुकाबले 241 यानी कि 0.16% कम है। वहीं, सोने का न्यूनतम भाव 1,53,706 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,55,048 रुपये दर्ज किया गया है। सोने का ओपन प्राइस 1,54,757 रुपये व पिछला बंद भाव 1,54,817 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। 

कॉमेक्स पर भी गिरी चांदी
 

चांदी की कीमतों में केवल एमसीएक्स पर ही नहीं, कॉमेक्स पर भी दर्ज की गई है। यहां पर चांदी का भाव 78.895 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, इसमें 0.638 डॉलर यानी कि 0.80% की गिरावट दर्ज की गई है। इसका ओपन प्राइस 79.705 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का आज का अधिकतम भाव 81.155 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं न्यूनतम भाव 78.305 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का पिछला बंद भाव 79.533 डॉलर प्रति औंस रहा है  

कॉमेक्स पर सोने की कीमत
 

कॉमेक्स पर सोने की कीमतों की बात करें तो यह 4,835.30 डॉलर प्रति औंस चल रही है। इसमें 14.80 डॉलर यानी 0.31% की गिरावट आई है। वहीं, इसका ओपन प्राइस 4,862.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। इसका दिन का अधिकतम भाव 4,895.40 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, दिन का न्यूनतम भाव 4,808.40 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। इसका पिछला बंद भाव 4,850.10 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। 

Leave a Comment