IMD Weather Alert : पिछले 15-20 दिनों से देश के ज्यादातर इलाकों में बरसात का मौसम चल रहा है और आईएमडी की तरफ से अब फिर आने वाले दिनों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगले दो सप्ताह तक कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है। आइए जान लेते हैं कब-कहां होगी बरसात।
पिछले दो-तीन हफ्तों से लगातार चल रहे बरसात के इस मौसम (Weather Updates) की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब एक-दो दिन से लग रहा था की मौसम खुल गया है लेकिन विभाग की तरफ से एक बार फिर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की तरफ से जारी किए गए अपडेट के अनुसार पता चला है कि देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई देगा और कई इलाकों में बरसात होने की संभावना है तो वहीं कई इलाकों में लू चलने से जुड़ा भी अलर्ट जारी हुआ है।
आईएमडी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार प्री मानसून सीजन (pre monsoon season) में अब तक कुल बारिश सामान्य से 14% ज्यादा हुई है। आइए जान लेते हैं अगले दो सप्ताह कहां कैसा रहने वाला है मौसम-
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली का मौसम
उत्तर पश्चिम भारत में मौसम (Weather in Northwest India) थोड़ा एक्टिव रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD Updates) की तरफ से बताया गया है कि उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में बरसात के साथ बर्फबारी भी हो सकती है और आज 17 अप्रैल कीरत हरियाणा पंजाब और दिल्ली में भी हल्की बरसात के साथ बादल गरजने के आसार (Delhi Weather Updates) दिखाई दे रहे हैं।
पूर्वी राज्यों की बात करें तो बिहार उड़ीसा झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में भी गरज चमक के साथ बरसात और आंधी आने की संभावना जताई गई है।
इन इलाकों में लू चलने का अलर्ट जारी
अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में तेज बरसात (Weather Updates) होने की संभावना है तो वहीं कई इलाकों में गर्म हवाएं चलने से जुड़ा अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम विभाग की तरफ से छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश तथा विदर्भ के कई इलाकों में 20 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट (heat wave alert) जारी किया गया है।
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी गर्मी की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। देश के कई इलाकों में फिलहाल का तापमान देखें तो वह 38 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है। मध्य भारत के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग (Weather Updates) की तरफ से बताया गया है कि 23 से 29 अप्रैल तक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में सामान्य से ज्यादा बरसात होने की संभावना है। मध्य और आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है और कहीं-कहीं गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है।