Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट आई है। बीते दिनों जहां सोने की कीमतों में बंपर उछाल देखा गया था। वहीं, आज 17 अप्रैल को सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
घरेलू मार्केट के साथ ही ग्लोबल मार्केट में सोने चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी जा रही है। यानी अगर आप आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि आगामी समय में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है।
कॉमेक्स पर सोने का भाव
दरअसल, बता दें कि अमेरिका ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर अब चर्चांए तेज हो गई है। जिसके चलते सोने चांदी की कीमतों पर प्रभाव पड़ रहा है। आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कॉमेक्स सोने का भाव 4,801.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 78.025 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
किन कारणों से बढ़े सोने के दाम
भले ही अभी ग्लोबल मार्केट में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के चलते कमोडिटी बाजार में एक बार फिर तेजी आ सकती हैं। इस सप्ताह की शुरुआत से ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकिर अटकलें तेज हो गई है जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है और सोने चांदी के कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
बीते दिनों क्या रहे भाव
बीते दिनों mcx पर सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई थी, लेकिन कारोबार समाप्त होने तक सोने-चांदी की कीमत गिरावट के साथ बंद हुई। बीते दिनों सोने का भाव 1,53,239 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी का भाव 2,48,298 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।
अक्षय तृतीया से पहले सोने की चाल
अब 19 फरवरी को अक्षय तृतीया है और शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में सोने चांदी की कीमतों में तेजी से मिडिल क्लास परिवारों का बजट बढ़ सकता है। जब से मिडिल ईस्ट तनाव की शुरुआत हुई है तब से सोने की कीमतों पर काफी भार देखने को मिल रहा है , लेकिन तनाव के पहले ही कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला था।