Kal ka Mausam : 22 अप्रैल तक इन राज्यों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal ka Mausam – देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है तो वहीं कई जगहों पर अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

पूरे उत्तर भारत में गर्मी कहर बरपा रही है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जिसकी वजह से दिन में लू चलने जैसी स्थिति बन गई है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है।

मौसम विभाग ने हाल ही में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जिलों में 18, 19 और 20 अप्रैल तक, पूर्वी राजस्थान उड़ीसा में 19, 20, 21 और 22 अप्रैल तक, पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Weather) में 21 और 22 अप्रैल को, पूरे मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में 18 और 19 अप्रैल झारखंड में 20 और 21 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यहां पर तापमान तेजी से बढ़ेगा और भयंकर गर्मी का एहसास होगा।

अप्रैल में इस दिन होगी भारी बारिश –

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने 18 को जम्मू कश्मीर, 19 से 21 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, 18, 19 और 21 अप्रैल को असम मेघालय में, 18 और 19 अप्रैल को हिमालय पश्चिम बंगाल सिक्किम में बिजली और गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बिहार में कल यानी 19 अप्रैल को गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिमी भारत के राज्यों में इस दिन होगी बारिश –

उत्तर पश्चिमी भारत के मौसम की बात करें तो एक बार फिर से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (Weather Update) ने 18 और 19 अप्रैल को, जम्मू कश्मीर में बिजली, गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश होने के आसार हैं।

18 अप्रैल को हल्की बारिश (IMD Rain Alert) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब में आज तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में आज ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। आज जम्मू कश्मीर में कई स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में बदलेगा मौसम –

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने 18 से 21 अप्रैल के बीच असम मेघालय में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 और 22 अप्रैल को बिजली गिरने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश में 19, 21 अप्रैल के बीच, असम मेघालय में 18, 20 और 21 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्व भारत में उड़ीसा में 18 से 22 अप्रैल के बीच, अप हिमालय पश्चिम, बंगाल सिक्किम में 18 से 21 अप्रैल के दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वही गंगा के मैदानी इलाकों और बिहार (Bihar Mausam) में 18 से 19 अप्रैल के बीच भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment