DA Hike 2026 : देश के एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी लंबे समय से आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी पर मुहर लगा दी है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में भी तगड़ी बढ़ौतरी होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं महंगाई भत्ते में कितना इजाफा किया गया है।
डीए में बढ़ौतरी का ऐलान –
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए सरकार साल में दो बार DA/DR में संशोधन करती है। महंगाई भत्ते में पहली बढ़ौतरी जनवरी और दूसरा इजाफा जुलाई में किया जाता है। आमतौर पर सरकार जनवरी डीए बढ़ौतरी का ऐलान होली के आस-पास मार्च के आखिर में करती है, लेकिन इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को डीए ऐलान में लंबा इंतजार करना पड़ा है। लेकिन अब सरकार ने डीए (Dearness Allowance Update) में बढ़ौतरी की घोषणा कर दी है। अब हाल ही में डीए हाइक (DA Hike 2026) और एरियर को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। खबर में जानिए कि कर्मचारियों के खाते में कब तक डीए हाइक का पैसा आएगा।
इस बार डीए ऐलान में क्यों हुई देरी?
इस बार महंगाई भत्ते (government employees dearness allowance ) में बढ़ौतरी के ऐलान को कई बड़े बदलाव के साथ जोड़कर नहीं देखा जा रहा है। इस बार डीए तय करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले जैसे ही महंगाई के आंकड़ों पर डीए तय करने का फॉर्मूला बेसड रहेगा। इस प्रोसेस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, ऐलान मे ही हुई देरी को समय के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
2 प्रतिशत बढ़ाया गया डीए –
कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने पहले भी डीए और डीआर में बढ़ौतरी की है। इससे पहले अक्टूबर में डीए (DA Hike Latest News) में 3 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। उस समय डीए 55 प्रतिशत था जो बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया। मौजूदा समय में कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है और अब सरकार ने डीए में 2 प्रतिशत की वृद्धि की है जिसके बाद DA 60 प्रतिशत हो गया है। बता दें कि डीए में बढ़ौतरी सातवें वेतन आयोग के तहत की गई है।
सैलरी में होगा इतना इजाफा –
यदि किसी सरकारी कर्मचारी की मंथली बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) 36,500 रुपये है तो मौजूदा डीए 58 प्रतिशत के हिसाब से 21,170 रुपये है। अब 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी के बाद कर्मचारी का डीए 21,900 रुपये पहुंच जाएगा। इसके साथ ही जनवरी से एरियर भी मिलेगा। अगर किसी पेंशनर्स की बेसिक पेंशन 9000 रुपये है तो उसका 58 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance Hike) 5220 रुपये है। आज की बढ़ोतरी के बाद यह 5400 रुपये पहुंच जाएगा। यानी हर महीने सैलरी में 180 रुपये की बढोतरी होगी।