Haryana Weather : हरियाणा वालों को इस दिन मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, जानिये मई तक कैसा रहेगा वेदर

Haryana Weather – उत्तर भारत के राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश का दौर अब रुक गया है। मौसम साफ बना हुआ है दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हो रही है और दोपहर तक लू चलने जैसी स्थिति बन जाती है। तापमान में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कई जिलों में पर 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम अब करवट बदल रहा है। तेज आंधी-तूफान, बिजली बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला अब रुक गया है। कल और रविवार रात को कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है, लेकिन गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा (Haryana ka Mausam) में अब भयंकर गर्मी पड़ रही है। कुछ जिलों में एक बार फिर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सबसे ज्यादा तापमान रोहतक में 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा –

मौसम विभाग (IMD Weather) की माने तो मेवात, अंबाला, सोनीपत, करनाल, सिरसा में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शनिवार रात को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक्टिव होने से रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

इन जिलों में आज हो सकती है बारिश –

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा (Haryana Mausam) के लगभग सभी जिलों में आज बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस बीच हरियाणा के पश्चिमी हिस्से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, दक्षिणी जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मध्य पार्वती जिले जींद, रोहतक व झज्जर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में कब होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह मौसम प्रणाली रविवार रात को हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली (Delhi NCR Mausam) से उतरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश करते हुए आगे निकलेगी। इसके बाद उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में एक बार फिर से तापमान तेजी से बढ़ेगा और भीषण गर्मी का एहसास होगा।

20 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम –

मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल के बाद कई जिलों में दिन का तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। एक सप्ताह तक किसी सक्रिय मौसम प्रणाली का प्रभाव नहीं होने से हरियाणा (Haryana Weather), एनसीआर और दिल्ली में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। दौरान दिन में तेज गर्म हवाएं चलेगी।

मई के शुरूआत में कैसा रहेगा मौसम –

अप्रैल के अंतिम दिनों में और मई के पहले सप्ताह में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाज आई रहेगी और तेज हवाओं आंधी तूफान के साथ हल्की सी मध्यम बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी। इस बीच दक्षिणी पश्चिमी नमी वाली हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी बढ़ सकती है।

Leave a Comment