Vivo Smartphones : अगर आप भी वीवो का कोई स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। बता दें कि अब जल्द ही वीवो कंपनी की ओर से भारतीय टेक बाजार में नया धुरंधर स्मार्ट फोन लॉन्च किया जाने वाला है। वीवो के इस नए स्मार्टफोन में 10000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी। खबर में जानिए वीवो के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से-
वीवो कंपनी की ओर से अब अपने मॉडल्स पर बैटरी ऑप्शन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। अब जल्द ही वीवो की ओर से पावरफुल बैटरी वाला धुरंधर स्मार्ट फोन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है, जो एडवांस फीचर्स से लैस होगा और इस स्मार्टफोन में 10000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
कौन सा है वीवो का ये अपकमिंग मॉडल
वीवो कंपनी की ओर से Vivo Y600 Pro हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी है। इस फोन को बीते साल आए 200 एमपी कैमरे वाले Vivo Y500 Pro के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा। वीवो कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इस धुरंधर फोन की ऑनलाइन झलक भी दिखाई है, जिससे फोन के डिजाइन की डिटेल सामने आई है।
साथ ही फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हो गए हैं। उम्मीद है कि वीवो के इस नए स्मार्टफोन में 50 एमपी का प्राइमरी कैमरा सेंसर मौजूद होगा, जो पिछले मॉडल की तुलना में एक बड़ा बदलाव है। हालांकि, इस फोन में 10,000mAh की जबरदस्त बैटरी मिल सकती है, जो बीते मॉडल की 7,000mAh बैटरी की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है।
Vivo Y600 Pro का संभावित डिजाइन
वीवो कंपनी ने फोन की जो झलक दिखाई है, उसमे एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है, जो इसके पिछले मॉडल की तरह ही है। हालांकि, इस हैंडसेट के पुराने मॉडल में चार कैमरा कटआउट उपलब्ध थे, जिनमें से दो डमी कैमरे थे। वही, वीवो के इस अपकमिंग मॉडल में दो कैमरा कटआउट हैं, जिनमे से एक कैमरा 50 एमपी का है, वहीं, दूसरे कैमरे का पता नहीं चला है। इस फोन के कैमरा मॉड्यूल के बाहर राइट साइड एक एलईडी फ्लैश लगा है।
उम्मीद है कि वीवो Y600 प्रो में 6.67-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन करीब 1.5K होगा और यह हर सेकंड 120 बार तक रिफ्रेश हो सकता है, जिसमे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इस नए स्मार्टफोन में पहले की तरह ही मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट से लैस हो सकता है।
अपकमिंग Vivo Y600 Pro के रेट
कीमत के बारे में बात करें तो कंपनी अभी वीवो Y600 प्रो की लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है। हालांकि जानकारी के अनुसार इस हैंडसेट को मई तक चीन में लॉन्च किए जाने की संभावना है। वीवो का ये नया हैंडसेट मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट कर सकता है, जिसकी कीमत इसके पिछले मॉडल से अधिक होने की संभावना है।
इसके पिछले हैंडसेट की कीमत की शुरुआत 1,799 युआन लगभग 24,499 रुपये होती है। मेमोरी और चिपसेट की चल रही ग्लोबल कमी के चलते कीमत में यह बढ़ौतरी हुई है। हालांकि अभी कंपनी ने इसकी सटीक कीमत और लॉन्च का ऐलान नहीं किया है।
Vivo Y500 Pro की खासियत
वीवो के Vivo Y500 Pro में 6.67-इंच का एमोलेड डिस्प्ले उपलब्ध है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है और इस मॉडल का पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट से लैस है और सेल्फी के लिए फोन में OIS के साथ 200 एमपी का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है, जिसके साथ वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। इस फोन की बैटरी 7000mAh की है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।