Gold Rate Updates : देशभर में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है। आज रविवार के चलते एमसीएक्स और सर्राफा बाजार बंद है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि एक हफ्ते में सोने की कीमतों में कितनी तेजी देखी गई है।
शादी-ब्याह के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने में तेजी बनी हुई है। आज अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। अब सर्राफा बाजार में मिडिल ईस्ट तनाव का असर एक सप्ताह में सोने चांदी की कीमतों पर खूब देखने को मिला है। खबर में जानिए कि एक हफ्ते में सोने-चांदी की कीमतों में कितना उतार-चढ़ाव आया है और आज आपके शहर में सोने चांदी की कीमत कितनी है
MCX पर सोने का भाव
आखिरी कारोबारी दिन 17 अप्रैल को MCX पर सोने का भाव 1,54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,58,079 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ था। वहीं पिछले शुक्रवार 10 अप्रैल को सोने का भाव 1,52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी की कीमत 2,43,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। यानि देखा जाए तो एक सप्ताह में सोने के भाव में 1,690 रुपये और चांदी की कीमत में 14,779 रुपये की तेजी देखने को मिली है।
एक हफ्ते में कैसी रही सोने की चाल
16 अप्रैल को सोने का भाव 1,53,239 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,48,298 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, इससे पहले 15 अप्रैल को सोने का भाव 1,53,998 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और चांदी का भाव 2,51,505 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इसके साथ ही 14 अप्रैल 1,54,868 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,52,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी और 13 अप्रैल यानि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना 1,51,983 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इन महानगरों में गोल्ड के रेट
दिल्ली
24 कैरेट सोने का भाव- 1,55,930 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,42,950 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,16,990
चांदी का भाव – 2,75,000 प्रति किलोग्राम
मुंबई
24 कैरेट सोने का भाव- 1,55,780 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,42,800 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,16,840
चांदी का भाव- 2,75,000 प्रति किलोग्राम
कोलकाता
24 कैरेट सोने का भाव- 1,55,780 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,42,800 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,16,840
चांदी का भाव- 2,75,000 प्रति किलोग्राम
चेन्नई
24 कैरेट सोने का भाव- 1,55,660 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,43,600 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,16,800
चांदी का भाव- 2,80,000 प्रति किलोग्राम