Kal ka Mausam : देशभर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला अब रूक चुका है और आए दिन तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है कई जिलों में तो पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगामी दिनों में कई राज्यों में गर्मी का तांडव देखने को मिलेगा वहीं कुछ राज्यों में कल से ही बारिश का दौर शुरू होने वाला है। आईये जानते हैं कहां होगी बारिश और किन राज्यों में गर्मी बरपाएगी कहर –
देश के सभी राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। एक ओर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान (Kal ka Mausam) समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है और भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, असम ,पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में मौसम कूल बना हुआ है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में होगी बारिश?
दिल्ली का मौसम (Delhi Ka Mausam) साफ बना हुआ है और उमस भरी गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान आसमान में बादल नजर आएंगे। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास (-1.5°C से 1.5°C) रहेगा और दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा (1.6°C से 3.0°C) रहेगा। मौजूदा समय में दिल्ली में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम –
उत्तर प्रदेश में भी बारिश (UP Weather) का सिलसिला रूक गया है और गर्मी का प्रकोप जारी है। लखनऊ में शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और अगले दो दिनों में तापमान 42 डिग्री सल्सियस तक जाने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर में 19 और 20 अप्रैल को लू चलने की चेतावनी जारी की है।
महाराष्ट्र में बरसेंगे बादल –
IMD ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश (Rain Alert) होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 अप्रैल के दौरान तटीय महाराष्ट्र (Maharashtra weather) और 19 से 23 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में मेघ गर्जन, बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।
कल यानी 20 अप्रैल को इन राज्यों में होगी बारिश –
मौसम विभाग (IMD Weather) ने मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ में 19 से 22 अप्रैल के बीच गरज, बिजली की कड़कड़ाहाट के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।
तटीय आंध्र प्रदेश में 19 अप्रैल को और यनम में, 19 से 23 अप्रैल के दौरान तेलंगाना और कर्नाटक में, तेज आंधी और मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमा में ओर गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
मौसम विभाग (Mausam Update) ने रायलसीमा में 20 से 22 अप्रैल के दौरान, केरल और माहे में 20 से 23 अप्रैल के दौरान और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 22 और 23 अप्रैल को बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है और बादलों की गरज के साथ बरसात भी होगी।