DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 2% डीए बढ़ोतरी से इतनी बढ़ेगी कर्मियों की सैलरी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ौतरी को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। सरकार ने पहली छमाही की डीए बढ़ौतरी को लेकर घोषणा कर दी है। केंद्रीय सरकार ने पहली छमाही में डीए में 2% इजाफा किया है। सरकार के ऐलान के बाद अब कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से 60 प्रतिशत हो जाएगा। खबर में जानिए डीए बढ़ौतरी से कर्मियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी।

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने डीए से जुड़ी बड़ी खुशखबरी दे दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए डीए में दो प्रतिशत का इजाफा किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत हो गया है। खबर में जानिए कि डीए बढ़ौतरी का कर्मियों की मासिक सैलरी और पेंशन में क्या असर पड़ेगा।


कितना हो गया डीए
सरकार की पहली छमाही की डीए की घोषणा के बाद अब कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। डीए बढ़ौतरी का सीधा लाभ तकरीबन 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को मिलेगा, जिससे कर्मियों की मासिक सैलरी और पेंशन में इजाफा होगा।

कितना मिलेगा कर्मियों को एरियर
अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक पे 36 हजार 500 रुपए है तो 60 प्रतिशत डीए के हिसाब से अब कर्मियों का डीए 21 हजार 900 रुपए हो जाएगा। इसके साथ ही कर्मियों को जनवरी से लागू होने तक का एरियर भी मिलेगा। डीए में यह बढ़ौतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गई है। अब कर्मचारियों को बीते तीन महीनों यानी जनवरी फरवरी और मार्च का बकाया एरियर भी एकमुश्त दिया जाएगा।

कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत
केंद्र सरकार के डीए बढ़ौतरी के ऐलान से उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है जो बीते लंबे समय से डीए बढ़ौतरी को लेकर इंतजार कर रहे थे और बढ़ती महंगाई के बीच अपनी इनकम बढ़ाने की मांग कर रहे थे। डीए में यह बढ़ौतरी भी तक हुई है, जब कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलावों की मांग कर रहे हैं।

क्यों बढ़ाया जाता है डीए
बढ़ती महंगाई के चलते सरकारी कर्मचारियों की परचेजिंग पावर को बढ़ाने के लिए सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए में रिविजन करती है। डीए का केलकुलेशन श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के बेस पर होती है, CPI-IW आंकड़े यह बताते हैं कि जरूरी चीजों के दाम में कितनी बढ़ौतरी हुई है। या यूं कहलें कि जैसे-जैसे बाजार में कीमतों में इजाफा होता है तो आपकी सैलरी की वैल्यू बनाए रखने के लिए सरकार डीए में बढ़ौतरी करती है।

Leave a Comment