Maruti Suzuki की नंबर वन कार नए अवतार में होगी लॉन्च, की जा रही टेस्टिंग

Maruti Suzuki : वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की गाड़ियों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कंपनी की तरफ से अपनी अब एक और लोकप्रिय कार को नए अवतार में पेश किया जाएगा। बता दे की मारुति सुजुकी अपनी इस नए रूप की गाड़ी की टेस्टिंग कर रही है। मारुति सुजुकी की यह नई कार अपने पहले मॉडल के मुकाबले कहीं ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम होगी।


गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपनी गाड़ियों में नए-नए फीचर ऐड किए जा रहे हैं। बात की जाए Maruti Suzuki की तो यह कार कंपनी भी अपनी गाड़ियों को समय-समय पर अपडेट करती रहती है तथा ग्राहकों को शानदार ऑफर भी उपलब्ध करवाती रहती है।


मारुति सुजुकी कंपनी (Maruti Suzuki Company) की तरफ से अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो को जल्द ही एक नए अवतार में लोगों के बीच लाया जाएगा। आपको बता दे की हाल ही में इस कार के फेसलिफ्ट मॉडल को कंपनी द्वारा टेस्टिंग करते हुए देखा गया है और क्लियर हो गया है कि कंपनी जल्द ही अपनी इस गाड़ी को भारतीय बाजार में उतारने वाली है। मारुति सुजुकी बलेनो में साल 2022 के बाद यह पहला अपडेट रहने वाला है। आइए जानते हैं पहले के मुकाबले नई बलेनो (Maruti Suzuki New Baleno) में क्या कुछ खास मिलने वाला है।


डिजाइन कैसा होगा


नई कार का लुक (maruti new car look) पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगा। इसमें नई ग्रिल, नया फ्रंट बंपर और नई हेडलाइट्स मिलेंगी। कार को मजबूत लुक देने के लिए अलग स्टाइल का बोनट और नए अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। आगे की ग्रिल पहले से ज्यादा बोल्ड होगी और साथ में नई LED लाइट्स (DRLs) भी मिल सकती हैं।


केबिन में होंगे शानदार बदलाव


कार के अंदर ज्यादा आराम और लग्जरी (Maruti Suzuki NewBaleno) मिलेगी। इसमें बड़ा टचस्क्रीन मिलेगा जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करेगा। इंटीरियर में अच्छे और प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल (Use of premium materials) होगा। साथ ही पूरी तरह डिजिटल मीटर भी मिल सकता है, जिससे सारी जानकारी स्क्रन पर दिखेगी।


सेफ्टी और फीचर्स


कार (New Baleno 2026) में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिग और आरामदायक सीटस जैसे फीचर्स (Safety Features In Baleno) मिल सकते हैं। साइड मिरर (ORVM) पर टर्न सिग्नल भी होंगे और कुछ नए कनेक्टेड फीचर्स भी मिलेंगे।


इंजन इंजन में भी बड़ा बदलाव (New Baleno 2026) हो सकता है। अभी इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, लेकिन नई कार में नया Z-सीरीज 3-सिलेंडर इंजन आ सकता है। इसके अलावा 1.0 लीटर टर्बो (Boosterjet) इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है। CNG का ऑप्शन पहले की तरह रहेगा। कुल मिलाकर नई बलेनो पहले से ज्यादा मॉडर्न, फीचर-लोडेड और दमदार होने वाली है।

Leave a Comment