Haryana Weather Alert : हरियाणा में अगले पांच दिन सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। चलिए जानते हैं मौसम विभाग ने मौसम में किस बदलाव का संकेत दिया है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद तापमान में तेजी से उछाल आ रहा है। दिन के समय में तापमान 43 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग की और से लू अलर्ट जारी किया गया है। अब मौसम विभाग की तरफ से आने वाले 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है। चलिए जानते हैं खबर में विस्तार से-
हरियाणा में आने वाले सात दिनों के अंदर 45 डिग्री पार जाने की आंशका है। ऐसे में लोगों का गर्मी में बुरा हाल होगा। 18 अप्रैल को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार सुबह कई जिलों में बादल छाए रहे। सिरसा,फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी व बालसमंद के इलाकों में हल्की बूदाबांदी (Rain in Haryana) देखने को मिली। शनिवार दोपहर बाद चमकती धूप और लू से लोगों को परेशान हुई है।
रोहतक रहा सबसे गर्म
हरियाणा में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो नारनौल को रहा। वहीं प्रदेश का रोहतक जिला सबसे गर्म रहा उसका, जहां अधिकतम तापमन रिकॉर्ड हाई पर रहा है। वहीं, यहां का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सप्ताह में 4 डिग्री बढ़ेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन के अनुसार 7 दिनों में तापामान में बढ़ोतरी होने की सकती है। तापमान में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। प्रचंड गर्मी होने के कारण लोगों का बुरा हाल होगा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद गर्मी से राहत मिल सकती है।
लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा लू का असर
लू का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। तेजी से बढ़ रहे तापमान का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। लू की चपेट में आने पर लोग बीमार हो सकते हैं। क्योंकि गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिस कारण लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते है। इस कारण चिकित्स्क तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह देते हैं। लू से बचने के लिए बाहर अपने शरीर को ढककर बाहर निकले।
जानिए किस जिले में कितना तापमान दर्ज किया गया
अंबाला में न्यूनतम तापमान 24.5 व अधिकतम तापमान 39.8, हिसार में 21.0 न्यूनतम तो 41.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है। करनाल में न्यूनतम तापमान 19.9 तो अधिकतम 40.7, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 25.5 तो अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं। रोहतक में तापमान 22.2 न्यूनतम व, 42.3 अधिकतम रहा है। इसी प्रकार सिरसा में तापमान 24 न्यूनतम व 41 अधिकतम दर्ज किया गया है। सोनीपत में न्यूतनतम तापमान 20.4 तो अधिकतम 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।