Haryana Weather : हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, IMD ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather – उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार जारी आंधी, बिजली और बारिश का दौर रूक गया है। आए दिन तापमान बढ़ता जा रहा है और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई जिलों में तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी कहर बरपा रही है। राज्य में तापमान आए दिन बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के रोहतक जिले में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा है। वहीं, करनाल में न्यूनतम तापमान (Haryana Weather) 20.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अब दिन ही नहीं रातें भी गर्मी होने लगी हैं।

IMD ने बताया अगले 7 दिन में कैसा रहेगा मौसम –

मौसम विभाग (Weather Update) ने अगले 7 दिनों के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया करते हुए बताया है कि तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तकी बढ़ौतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी धीरे-धीरे होगी, लेकिन इसका असर पूरे प्रदेश में महसूस किया जाएगा। मई महीने की शुरूआत से ही आए दिन गर्मी का असर बढ़ता जाएगा। खासकर जिन इलाकों में पहले से ही गर्मी का असर ज्यादा है वहां भीषण गर्मी पड़ेगी।

हरियाणा में इस दिन चलेगी लू –

मौसम विभाग ने हरियाणा (kal ka mausam) के कई हिस्सों में 21, 22 और 23 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। चरखी दादरी, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, अंबाला और पंचकूला जैसे जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन के समय गर्म हवाएं चलेंगी ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

रात में बढ़ेगी गर्मी –

पिछले काफी दिनों से दिन में भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन अब रात के तापमान (Haryana Temperature) में भी बढ़ौतरी होने लगी है। कई जिलों में “वार्म नाइट” यानी गर्म रात की स्थिति बनने की संभावना जताई है। इसका मतलब है कि रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, जिससे लोगों को लगातार गर्मी झेलनी पड़ेगी और नींद पर भी असर पड़ सकता है।

प्रदेश में नहीं होगी बारिश –

फिलहाल हरियाणा (Haryana ka Mausam) का मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन बारिश की कोई संभावना भी नजर नहीं आ रही है। मौसम साफ बना रहेगा और दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ होगी आए दिन गर्मी का असर बढ़ता ही जाएगा।

Leave a Comment