Canara Bank FD Rate – जब भी बात निवेश की आती है तो हर कोई एफडी में निवेश करना चाहता है, क्योंकि इसमें पैसे पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं और गारंटीड रिटर्न मिलता है। अगर आप भी बिना कोई रिस्क उठाए निवेश करके ब्याज कमाना चाहते हैं तो एफडी बेस्ट निवेश विकल्प है। इस समय केनरा बैंक बैंक 1 साल की एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। आईये नीचे खबर में जानते हैं इस एफडी स्कीम (FD Rate) में 5 लाख जमा करने पर कितना ब्याज मिलेगा।
FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Canara Bank Fixed Deposit) भारतीय लोगों की सबसे बेस्ट निवेश विकल्प में से एक है। बिना कोई जोखिम उठाए अच्छा ब्याज कमाने वालों के लिए एफडी भरोसेमंद निवेश विकल्प है। दरअसल, शेयर बाजार में होने वाले उतार चढ़ाव का एफडी की ब्याज दरों पर कोई बदलाव नहीं होता है। इसके अलावा जिस ब्याज दर पर एफडी करवाते हैं वह मैच्योरिटी से पहले चेंज नहीं होती है। यही वजह है कि एफडी पर ज्यादातर लोग निवेश करना पसंद करते हैं।
केनरा बैंक FD ब्याज दर –
अगर आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस समय केनरा बैंक बैंक एफडी पर अच्छा खासा ब्याज दे रहा है। वर्तमान में केनरा बैंक (Canara Bank FD Rate) अपने ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 3 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत की दर पर ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर आप बैंक की 1 साल की वाली एफडी (FD) में पांच लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर कितना ब्या बनेगा। चलिए जानते हैं –
1 साल की एफडी पर ब्याज दर –
केनरा बैंक (Canara Bank FD interest rate) 1 साल की FD पर अपने ग्राहकों को 6.25% की ब्याज प्रदान कर रहा है। ऐसे में अगर आप 1 साल की अवधि वाली एफडी में 5 लाख रुपये करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको कुल रकम 5,31,990 रुपये मिलेगी। इसमें से आपको 1 साल में 31990 रुपये ब्याज के रूप में दिए जाएंगे।
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि (NRO/NRE और CGA डिपॉजिट को छोड़कर) और 180 दिन या उससे ज्यादा अवधि की FD पर सीनियर सिटीजन को आम ग्राहकों की तुलना में 0.50% ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। यानी अगर आप अपने घर के किसी वरिष्ठ नागरिक के नाम पर FD करवाते हैं तो यही ब्याज दर 6.75% मिलेगी। ऐसे में आप कम समय में ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं।
1 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को ब्याज दर –
अगर केनरा बैंक की 1 साल की अवधि वाली एफडी (FD Rate) स्कीम में कोई वरिष्ठ नागरिक 5 रुपये निवेश करता है तो बैंक की ओर से 34614 रुपये ब्याज मिलेगा। यानी 1 साल बाद मैच्योरिटी पर कुल 5,34,614 रुपये की रकम मिलेगी।
FD में निवेश करने का बड़ा फायदा –
FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपके पैसे डूबते नहीं है। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह इसमें उतार-चढ़ाव नहीं होता है। सोने को सेफ एसेट माना जाता है लेकिन बाजार में होने वाले उतार चढ़ाव से कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। लेकिन जिस ब्याज दर पर एफडी करवाते हैं वह मैच्योरिटी से पहले चेंज नहीं होती है। यानी इसमें फिकस्ड रिटर्न मिलता है।